ब्रेकिंग न्यूज़

दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच

Home / news / बेल पर बाहर आए प्रेमी ने होटल में प्रेमिका की हत्या, पहली गर्लफ्रेंड...

बेल पर बाहर आए प्रेमी ने होटल में प्रेमिका की हत्या, पहली गर्लफ्रेंड के मर्डर के आरोप में जा चुका है जेल

02-Jan-2020 05:48 PM

CHANDIGARH:  बेल पर जेल से बाहर आए प्रेमी ने प्रेमिका की होटल में हत्या कर फरार हो गया. पुलिस ने होटल से प्रेमिका के शव को बरामद किया है. आरोपी पहली प्रेमिका की भी हत्या कर दिया था. हत्या के केस में वह जेल जा चुका है. कुछ दिन पहले ही बेल पर आया था. 

नया साल होटल में मनाने का बनाया था प्लान

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि आरोपी मनिदर प्रेमिका के साथ नया साल मनाने का प्लान बनाया था. इसको लेकर वह चंड़ीगढ़ के एक होटल में प्रेमिका सर्वजीत कौर को लेकर 30 दिसंबर को गया था. वह चार दिनों के लिए कमरा बुक कराए हुए था. लेकिन वह 30 दिसंबर की रात ही प्रेमिका की होटल में हत्या कर वह फरार हो गया. प्रेमिका मोहाली के एक हॉस्पिटल में नर्स का काम करती थी.

ऑर्डर नहीं आने पर कमरे में पहुंचे कर्मी

30 दिसंबर की रात से लेकर 1 जनवरी तक जब बुक कमरे से कोई ऑर्डर नहीं आया तो कर्मियों को कुछ शक हुआ. ऑर्डर के लिए कॉल किया तो किसी ने नहीं उठाया. जिसके बाद होटल के कर्मियों ने पुलिस को सूचना दी. पुलिस पहुंची और दरवाजा खोला तो देखा की बेड पर प्रेमिका का शव पड़ा था. उसके चेहरे पर कंबल डाला हुआ था. पुलिस ने होटल के सीसीवीटी वीडियो को चेक किया तो उसमें आरोपी जिस दिन आया था उस रात को ही वह जाते हुए दिख रहा है. वही, आरोपी के घर भी नहीं पहुंचा था. जिसके बाद उसके परिजनों ने उसकी लापता होने का मामला पुलिस के पास दर्ज कराया था. फिलहाल पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी में जुटी हुई हैं.