ब्रेकिंग न्यूज़

रातभर तड़पती रही मरीज, सुबह फूटा मंत्री का गुस्सा, बोले.. हॉस्पिटल है ईद की छुट्टी मनाने का थोड़े है बिहार में बैंक कर्मियों की प्रताड़ना से परेशान महिला ने की खुदकुशी, लिया था इतना लोन बिहार में बैंक कर्मियों की प्रताड़ना से परेशान महिला ने की खुदकुशी, लिया था इतना लोन Bihar News: शादी का झांसा देकर विधवा से ढाई लाख की ठगी, साइबर थाना में केस दर्ज Bihar News: 31 मार्च से पहले निपटा लें यह जरूरी काम, नहीं तो बंद हो जाएगी पेंशन Bihar News: 31 मार्च से पहले निपटा लें यह जरूरी काम, नहीं तो बंद हो जाएगी पेंशन Bihar Crime : पटना में रहस्यमय मौत! चलते-चलते गिरा शख्स, CCTV में कैद आखिरी पल, पटना जंक्शन के पास मची अफरातफरी KVS Admission 2026: एक फॉर्म से कितने स्कूलों में कर सकते अप्लाई? जानिए पूरी प्रक्रिया और जरूरी सावधानियां बिहार में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर लगातार दूसरे दिन पथराव, रेल यात्रियों में दहशत बिहार में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर लगातार दूसरे दिन पथराव, रेल यात्रियों में दहशत

Home / news / Champions Trophy: पाकिस्तान को बड़ा झटका, अब PoK नहीं ले जा सकेगा चैम्पियंस...

Champions Trophy: पाकिस्तान को बड़ा झटका, अब PoK नहीं ले जा सकेगा चैम्पियंस ट्रॉफी; भारत की आपत्ति पर ICC ने लिया फैसला

15-Nov-2024 05:21 PM

By First Bihar

DESK: साल 2025 में पाकिस्तान चैम्पियंस ट्रॉफी की मेजबानी करेगा। इसको लेकर आईसीसी ने टूर्नामेंट के लिए चैम्पियंस ट्रॉफी को पाकिस्तान भेज दिया था। 16 से 24 नवंबर के बीच इस ट्रॉफी को पूरे पाकिस्तान में घूमाया जाना है लेकिन इसी बीच पाकिस्तान को बड़ा झटका लगा है।


दरअसल, चैम्पियंस ट्रॉफी को पूरे पाकिस्तान में घूमाने के साथ ही पीओके के तीन शहरों स्कार्दु, मुर्री और मुजफ्फराबाद में भी ले जाने का फैसला लिया गया था लेकिन भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी BCCI की आपत्ति के बाद अब चैम्पियंस ट्रॉफी को पीओके नहीं ले जाया जा सकेगा। 


भारत की आपत्ति पर आईसीसी ने संज्ञान लिया और पाकिस्तान को यह आदेश जारी किया है कि चैम्पियंस ट्रॉफी पीओके नहीं जाएगी। आईसीसी के इस फैसले से पाकिस्तान को बड़ा झटका लगा है। बता दें कि साल 2025 में 19 फरवरी से 9 मार्च के बीच चैम्पियंस ट्रॉफी खेला जाना है, जिसकी मेजबानी पाकिस्तान करेगा।