Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश BREAKING: जेडीयू ने मानी राज्यसभा जाने की चर्चा, विजय चौधरी बोले – फैसला नीतीश कुमार ही लेंगे Nitish Kumar : CM नीतीश के कुर्सी छोड़ने की खबर से भूचाल! JDU के अंदर भारी आक्रोश...कल सुबह CM हाउस के बाहर समर्थकों का होगा बड़ा जुटान... Bihar politics : बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, अमित शाह कल पहुंचेंगे पटना; नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए कल भरेंगे नामांकन ! Bihar News : फाइनल मुहर: नीतीश कुमार कल राज्यसभा के लिए दाखिल करेंगे नामांकन, अगला मुख्यमंत्री BJP का, JDU से होंगे 2 डिप्टी सीएम Holi day accident : NH-31 पर होली के दिन दर्दनाक हादसा: एक की मौत, दो गंभीर घायल Bihar Politics : क्या नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? बिहार के अगले मुख्यमंत्री की रेस में सोशल मीडिया पर होने लगी इन नामों की चर्चा, आप भी जान लें ... अबीर-गुलाल के बीच गूंजी गोली की आवाज: बिहार में होली के दिन ट्रक चालक की हत्या, परिवार में मचा कोहराम Bihar News: हो गया ऐलान... निशांत अब JDU का काम देखेंगे, पार्टी में विधिवत कल होंगे शामिल
14-Oct-2024 09:25 AM
By First Bihar
GAYA : बिहार में चलती ट्रैन में छेड़खानी का मामला सामने आया है। जहां बदमाश एक युवती को जबरन खींच कर बाथरूम की तरफ भी ले जाने लगे। चलती ट्रेन में जमकर हंगामा हुआ है। अब पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी है। यह पूरा मामला गया से जमालपुर जा रही 9404 गया-जमालपुर पैसेंजर का बताया जा रहा है। युवतियों के साथ छेड़खानी के मामले में युवती के परिजनों ने छेड़खानी करने वाले युवकों को जमकर धुलाई कर दी। यह घटना रविवार की है। इस संबंध में थाने में मामला दर्ज नहीं कराया गया है।
जानकारी के अनुसार, दानापुर रेल मंडल के करजरा-तिलैया स्टेशन के बीच यह घटना हुई। बताया गया कि रविवार को गया जंक्शन से ट्रेन चलने के दौरान कुछ युवक व युवतियां ट्रेन के फ्रंट एसएलआर कोच में सवार हो हुए थे। कुछ मनचले युवकों ने युवतियों के साथ छेड़खानी करने लगे और एक युवती को पड़कर बाथरूम में ले जाने लगे। इस पर युवती ने विरोध जताया और इसकी सूचना अपने परिजनों को दी।
इधर, गाड़ी तिलैया स्टेशन पहुंचने के बाद युवतियों के परिजन ट्रेन में आ गए और मनचलों को जमकर पिटाई कर दी। इस संबंध में कहीं भी किसी प्रकार की सूचना दर्ज होने की बात सामने नहीं आ रही है। हालांकि इस मामले में रेलवे अपने स्तर पर जांच शुरू कर दी है। अब पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है