ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना

Home / news / चलती ट्रेन में लड़की के साथ कोच अटेंडेंट ने किया गंदा काम, अब...

चलती ट्रेन में लड़की के साथ कोच अटेंडेंट ने किया गंदा काम, अब RPFने लिया एक्शन

17-Jan-2024 01:16 PM

By First Bihar

DESK : देश में यात्रा का सबसे सस्ता और सुरक्षित साधन कोई बताया जाता है तो वो है रेल यात्रा। इसके जरिए लोग बड़े ही आसानी से एक जगह से दूसरे जगह पर पहुंच जाते हैं और लोग खुद को सुरक्षित भी महसूस करते हैं। लेकिन, अब यात्रा के इसी संसाधन को लेकर एक बड़ी ही चौंकाने वाली  खबर निकल कर सामने आई है।


मिली जानकारी के अनुसार, बेंगलुरु-पटना पाटलिपुत्र एक्सप्रेस में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। शिकायत के मुताबिक एक कोच अटेंडेंट ने चलती ट्रेन में ट्रेन के वॉशरूम में लड़की के साथ छेड़छाड़ करने की कोशिश की। यह घटना बेंगलुरु-पटना पाटलिपुत्र एक्सप्रेस में हुई है। यह ट्रेन   बेंगलुरु से पटना की ओर जा रही थी। उसी दौरान यह घटना हुई है।


वहीं, घटना के बाद गुस्साए यात्रियों ने आरोपी कोच अटेंडेंट की जमकर पिटाई कर दी। आरोपी का नाम मोहम्मद मुन्ना है। यात्रियों की ओर से आरोपी को आरपीएफ के हवाले करने के बाद रेल पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। दोपहर करीब 1.30 बजे जब ट्रेन बुट्टाबोरी रेलवे स्टेशन के पास थी, तभी एसी कोच में सफर कर रही लड़की  ने बाथरूम जाने के लिए कोच का दरवाजा खोला। उस वक्त कोच अटेंडेंट मोहम्मद मुन्ना कोच के बाहर बैठा था।


बताया जाता है कि, पीड़िता को अकेला देखकर वह उसके बाथरूम जाने के बाद आरोपी दरवाजे को धक्का देकर बाथरूम में घुस गया। अचानक हुई इस घटना से पीड़िता डर गई। आरोपी ने इसका फायदा उठाया और पीड़िता का यौन उत्पीड़न करना शुरू कर दिया। इससे वह और भी ज्यादा चिल्लाने लगी।पीड़िता जैसे-तैसे दरवाजा खोलकर बाहर भागी और शोर मचाया।


उधर,  लड़की की चीख-पुकार सुनकर कोच में यात्रा कर रहे यात्री जाग गए। लड़की की चीख-पुकार सुनकर कोच में यात्रा कर रहे यात्री जाग गए। फिर गुस्साए यात्रियों ने आरोपी मोहम्मद मुन्ना की पिटाई कर दी। घटना के कुछ देर बाद ट्रेन नागपुर रेलवे स्टेशन में प्रवेश कर गई। वहां यात्रियों ने आरोपी को आरपीएफ के हवाले कर दिया। आरोपी मुन्ना को रेल पुलिस को सौंपकर पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। इस घटना ने एक बार फिर रेलवे में महिलाओं की सुरक्षा पर सवालिया निशान खड़ा कर दिया है।