बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी सुनसान जगह पर महिला के साथ छेड़खानी, विरोध किया तो रॉड से पीटा, पति से भी की मारपीट RJD विधायक ने LPG गैस संकट को सरकार द्वारा प्रायोजित कृत्रिम समस्या बताया, कालाबाजारी बढ़ाने का भी लगाया आरोप बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़
03-Apr-2024 09:16 PM
By First Bihar
DESK: न्याय के मंदिर में हैरान कर देने वाला एक मामला सामने आया है। जहां एक शख्स चीफ जस्टिस के सामने आत्महत्या की कोशिश की। यह देख वहां मौजूद तमाम लोग हैरान रह गये। मामला कर्नाटक हाईकोर्ट का जहां फाइल लेकर एक शख्स कोर्ट के अंदर घुसा और चाकू निकालकर जज साहब के सामने ही अपना गला काट लिया। जिसके बाद कोर्ट परिसर में अफरा-तफरी मच गयी।
वहां पर मौजूद सुरक्षा कर्मियों ने आनन-फानन में घायल शख्स को इलाज के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां फिलहाल उसका इलाज चल रहा है। कर्नाटक हाईकोर्ट मुख्य न्यायाधीश निलय विपिनचंद्र अंजारिया के सामने इस शख्स ने आत्महत्या की कोशिश की। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू की।
पुलिस ने बताया कि आत्महत्या का प्रयास करने वाला शख्स मैसूर का रहने वाला है जिसकी पहचान श्रीनिवास के रूप में हुई है। श्रीनिवास ने ऐसा कदम क्यों उठाया यह अब तक पता नहीं चल सका है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। वही मुख्य न्यायाधीश ने हाईकोर्ट परिसर में हुई सुरक्षा में चूक पर चिंता जतायी। उन्होंने सुरक्षा में तैनात कर्मियों से पूछा कि कोर्ट परिसर में कोई व्यक्ति धारदार हथियार लेकर कैसे पहुंचा। श्रीनिवास की हालत सामान्य होने के बाद पुलिस पूछताछ करेगी कि आखिर क्या कारण था कि उसने इतना बड़ा कदम वो भी हाई कोर्ट के अंदर उठा लिया।