BPL solar panel : बिहार में बीपीएल परिवारों के लिए बड़ी राहत! घर की छत पर अब फ्री सोलर पैनल, जानें इसके लिए कब तक कर सकते हैं अप्लाई? इस साल अगर आपका भी है टॉपरों की लिस्ट में नाम, तो हो जाएंगे मालामाल: BSEB ने प्राइज मनी में किया बदलाव, जानिए अब कितनी मिलेगी राशि मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: भारत में बढ़ गए पेट्रोल के दाम, इतने रुपये की हुई बढ़ोतरी मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: भारत में बढ़ गए पेट्रोल के दाम, इतने रुपये की हुई बढ़ोतरी Indian Railways : रेलवे में अब कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं! इस वजह से समय से पहले 6 अफसर को कर दिया रिटायर; पढ़िए पूरी खबर बाइक और ट्रक में जोरदार टक्कर: मेला से लौट रहे तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत, इलाके में कोहराम Bihar Road : बिहार के इस इलाके के लोगों की बदलेगी किस्मत, देवघर जाना हुआ आसान; यात्री और व्यापारियों के लिए बड़ी राहत! क्या आपका भी इस बैंक में है खाता? तो कर लें यह काम, नहीं तो बंद हो जाएगा अकाउंट खुले में मांस-मछली कारोबार बैन: निगम ने चलाया सख्त अभियान, 686 दुकानों पर रोक, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई Bihar News: 'अगला CM अगर नीतीश कुमार के रास्तों पर नहीं चले तो टिक नहीं पाएगा...', मांझी ने अपना अनुभव साफ-साफ बता दिया
22-Jan-2020 12:04 PM
RANCHI: चाईबासा जिले में पत्थलगड़ी समर्थकों के द्वारा सात लोगों की हत्या के बाद पुलिस ने घटनास्थल से 3 किमी दूर गुलीकेरा गांव से आज सभी शवों को बरामद कर लिया है. जिस जगह से शव बरामद हुआ है वह चारों तरफ से जगंलों से घिरा हुआ है.
सीएम हेमंत सोरेन ने जताया दुख
सात लोगों की हत्या के बाद झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने दुख जताया हैं. कहा किइस घटना से मैं आहत हूं. कानून सबसे उपर है. दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.
पंचायती के दौरान हुआ था विरोध
घटना के बारे में बताया जा रहा है कि चाईबासा और पश्चिम सिंहभूम जिले के बॉर्डर एरिया पर स्थिति बुरुगुलीकेला गांव में पत्थलगड़ी को लेकर पंचायती हो रही थी. इस दौरान ही कुछ लोगों ने विरोध किया था. जिसके बाद पत्थलगड़ी समर्थकों ने सात लोगों को पंचायत स्थल से दूर लेकर गए और सभी की हत्या कर दी.
शवों को बरामद करने में लगे थे हजारों जवान
घटना मंगलवार को दोपहर के बाद हुई थी. जिसके बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया था. जिसके बाद शवों की तलाश में झारखंड पुलिस के जवान और सीआरपीएफ के हजारों जवानों को शवों की खोज में लगाया गया था. कल शाम से ही जवान सर्च अभियान चला रहे थे. लेकिन आज सभी शवों को घटनास्थल से तीन किमी दूर बरामद किया गया है. अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है.