ब्रेकिंग न्यूज़

दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच

Home / news / जयंती पर याद किये गये 'चाचा' नेहरू, PM मोदी, सोनिया गांधी समेत कई...

जयंती पर याद किये गये 'चाचा' नेहरू, PM मोदी, सोनिया गांधी समेत कई दिग्गजों ने दी श्रद्धांजलि

14-Nov-2019 09:14 AM

DELHI: देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की आज 130वीं जयंती है. इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें श्रद्धांजलि दी. इसके अलावा कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी, पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह समेत कई दिग्गजों ने शांतिवन जाकर पंडित नेहरू को श्रद्धांजलि दी.

 

पंडित जवाहर लाल नेहरू का जन्म 14 नवंबर, 1889 को हुआ था. आजादी के आंदोलन में जवाहर लाल नेहरू की निर्णायक भूमिका रही थी. जवाहर लाल नेहरू का बच्चों के प्रति काफी लगाव था, जिसके कारण वह बच्चों में ‘चाचा नेहरू’ के नाम से पॉप्यूलर हुए. 1964 में पंडित नेहरू के निधन के बाद उनके जन्मदिन को बाल दिवस के रूप में मनाया जाने लगा.


चाचा नेहरू की जयंती पर देशभर में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है. स्कूल-कॉलेजों में बाल दिवस के मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया है.