मंदिरी आवास से पूर्णिया सांसद गिरफ्तार, समर्थकों ने कहा..पप्पू यादव मत घबराना तेरे पीछे सारा जमाना BIHAR: सेमरा स्टेशन पर बनेगा मल्टी मॉडल कार्गो टर्मिनल, सैकड़ों लोगों को मिलेगा रोजगार ऑटो सवार 10 मजदूरों को ट्रक ने रौंदा, दो की दर्दनाक मौत, तिलक समारोह में काम करके लौट रहे थे घर Bihar School News: बिहार के इस जिले में 444 प्राइवेट स्कूलों को कारण बताओ नोटिस, मान्यता रद्द करने का अल्टीमेटम Bihar School News: बिहार के इस जिले में 444 प्राइवेट स्कूलों को कारण बताओ नोटिस, मान्यता रद्द करने का अल्टीमेटम हथियार के बल पर शिक्षक से लूटपाट का खुलासा, खगड़िया पुलिस ने 4 बदमाशों को किया गिरफ्तार Bihar Education News: बिहार के 253 स्कूलों के हेडमास्टर का वेतन रोकने का आदेश, शिक्षा विभाग ने क्यों ले लिया बड़ा एक्शन? Bihar Education News: बिहार के 253 स्कूलों के हेडमास्टर का वेतन रोकने का आदेश, शिक्षा विभाग ने क्यों ले लिया बड़ा एक्शन? Bihar Greenfield Airport: बिहार के इस ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट को मिली रफ्तार, 4228 एकड़ जमीन चिन्हित, जल्द शुरू होगा निर्माण Bihar Greenfield Airport: बिहार के इस ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट को मिली रफ्तार, 4228 एकड़ जमीन चिन्हित, जल्द शुरू होगा निर्माण
24-Nov-2024 09:27 AM
By First Bihar
PATNA : बिहार की राजधानी पटना के सटे इलाके से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां भूमि विवाद में चाचा हैवान बन गया। यह घटना बाढ़ थाना क्षेत्र के हासनचक गांव की है जां चाचा ने अपने 7 साल के मासूम भतीजे को जमीन के मुआवजे के विवाद में छत से नीचे फेंक दिया। इस दौरान भतीजा अपनी जान की दुहाई मांगता रहा।
वहीं, इस घटना में जख्मी मनीष को इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। डॉक्टर की टीम बच्चे का इलाज कर रही है। पुलिस इस मामले में कार्रवाई कर रही है। आरोपी की धर पकड़ के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। इस घटना मनीष की बहन शिवानी चाचा के प्रकोप का शिकार बन गई।
घटना को लेकर संजय यादव ने बताया कि उसका अपने भाई शंभू यादव के साथ पूर्व में जमीन का बंटवारा हो चुका था। बंटवारे के बाद मिली जमीन का कुछ हिस्सा फोरलेन सड़क योजना में अधिग्रहित हो गया है। इसको लेकर उसके भाई शंभू यादव ने जमीन और मुआवजे पर दावा करना शुरू कर दिया। इसी को लेकर झगड़ा चल रहा था।
इतना ही नहीं कुछ दिन पूर्व भी उसने गुस्से में जाकर उसके बेटे के साथ मारपीट की। शनिवार को इसी बात को लेकर संजय यादव और शंभू यादव के बीच में झगड़ा शुरू हो गया। शंभू यादव और उसकी पत्नी मुनिया देवी ने मिलकर संजय यादव के पुत्र मनीष कुमार को जान मारने की नीयत से छत पर से नीचे फेंक दिया। मासूम बुरी तरह जख्मी हो गया।
इस घटना को लेकर थाने में आरोपी चाचा शंभू यादव और उसकी पत्नी मुनिया देवी के विरुद्ध शिकायत दर्ज कराई गई है।इधर इस मामले में थानाध्यक्ष अरुण कुमार सिंह ने बताया कि इस घटना को लेकर पुलिस काफी सक्रिय है। कांड की जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है। आरोपी की तलाश की जा रही है। जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।