बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान वैशाली में चलती कार से अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार पटना के रामकृष्णा नगर में बड़ी कार्रवाई: 25 KG ड्रग्स के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार सुपौल में ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय होंगे शामिल वैशाली में दर्दनाक हादसा: गंगा में डूबने से दो बच्चियों की मौत Graduation Day Celebration: नन्हे कदमों से नई उड़ान, सपनों के आकाश की ओर पहला कदम
18-Mar-2024 01:31 PM
By First Bihar
NAWADA : बिहार के नवादा से एक सनसनीखेज मामला निकल कर सामने आ रहा है। जहां चाय बनाने के दौरान गैस सिलेंडर में आग लग गई। जिसके बाद एक ही परिवार के चार लोग हादसे का शिकार हो गए हैं। आज सोमवार की सुबह एक महिला चाय बनाने के लिए किचन में गई उसी दौरान गैस से रिसाव से अचानक आग लगा गई और 4 लोग जुलस गए।
मिली जानकारी के अनुसार, नवादा में सिलेंडर में लीकेज के कारण आग लगने की घटना सामने आई है। यहां सुबह चाय बनाने के दौरान एक घर में आग लग गई, जिसके बाद आग के चपेट में आने से एक ही परिवार के चार लोग झुलस हो गए। सभी को इलाज के लिए नवादा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उन्हे डॉक्टर की निगरानी में रखा गया है।
मालूम हो कि, यह घटना जिले के नेमदारगंज थाना क्षेत्र की है, जहां बरेव में गांव में सुबह-सुबह यह घटना हुई। बताया जा रहा है कि पांडे टोला निवासी सत्यनारायण पांडे, उनकी पत्नी मीना देवी, पुत्र राकेश कुमार और उनकी पत्नी आग में झुलस गए हैं। जख्मी ने बताया कि आज सोमवार की सुबह उनकी मां चाय बनाने के लिए उठी लेकिन गैस की टंकी में गैस नहीं था। उसके बाद घर में रखे दूसरे सिलेंडर को बदलकर लगाया जा रहा था। इस दौरान गैस से रिशाव हुआ और देखते ही देखते घर में आग लग गई। जिसमें वह उनकी मां, पिता और पत्नी झुलस गए।
उधर, आगलगी से घर में रखे लाखों की संपत्ति जलकर राख हो गई है। आसपास के ग्रामीणों के द्वारा जख्मी का नवादा सदर अस्पताल में इलाज कराया गया है। जहां सभी को डॉक्टर की निगरानी में रखा गया है। चिकित्सकों ने कहा कि फिलहाल सभी की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है और सभी का उपचार किया जा रहा है।