मंदिरी आवास से पूर्णिया सांसद गिरफ्तार, समर्थकों ने कहा..पप्पू यादव मत घबराना तेरे पीछे सारा जमाना BIHAR: सेमरा स्टेशन पर बनेगा मल्टी मॉडल कार्गो टर्मिनल, सैकड़ों लोगों को मिलेगा रोजगार ऑटो सवार 10 मजदूरों को ट्रक ने रौंदा, दो की दर्दनाक मौत, तिलक समारोह में काम करके लौट रहे थे घर Bihar School News: बिहार के इस जिले में 444 प्राइवेट स्कूलों को कारण बताओ नोटिस, मान्यता रद्द करने का अल्टीमेटम Bihar School News: बिहार के इस जिले में 444 प्राइवेट स्कूलों को कारण बताओ नोटिस, मान्यता रद्द करने का अल्टीमेटम हथियार के बल पर शिक्षक से लूटपाट का खुलासा, खगड़िया पुलिस ने 4 बदमाशों को किया गिरफ्तार Bihar Education News: बिहार के 253 स्कूलों के हेडमास्टर का वेतन रोकने का आदेश, शिक्षा विभाग ने क्यों ले लिया बड़ा एक्शन? Bihar Education News: बिहार के 253 स्कूलों के हेडमास्टर का वेतन रोकने का आदेश, शिक्षा विभाग ने क्यों ले लिया बड़ा एक्शन? Bihar Greenfield Airport: बिहार के इस ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट को मिली रफ्तार, 4228 एकड़ जमीन चिन्हित, जल्द शुरू होगा निर्माण Bihar Greenfield Airport: बिहार के इस ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट को मिली रफ्तार, 4228 एकड़ जमीन चिन्हित, जल्द शुरू होगा निर्माण
03-Nov-2024 03:43 PM
By First Bihar
BALLIA : दीपवाली के बाद अब पूर्वांचल के इलाकों में छठ पूजा की तैयारी शुरू हो गई है। इसको लेकर गली- चौराहे सजने शुरू हो गए हैं और गंगा घाटों पर भी सफाई अभियान शुरू कर दिया गया है। ताकि सही समय पर सबकुछ पूरा कर लिया जाए और छठ व्रती माताओं-बहनों को अधिक कठनाई का सामना नहीं करना पड़े। इस बीच अब युवा चेतना प्रमुख रोहित कुमार सिंह ने बड़ी पहल की है।
दरअसल, रोहित कुमार सिंह और युवा चेतना के तरफ से छठ महापर्व को लेकर न सिर्फ बिहार में लोगों की मदद की जा रही है बल्कि अब उत्तर प्रदेश में भी छठ व्रती माताओं -बहनों को बड़ी सेवा प्रदान की जा रही है। इनके तरफ से यूपी के बलिया मालदेपुर मोड़ पर हजारों छठ व्रतियों के बीच पूजन सामग्री का वितरण किया गया।
छठ महापर्व के मौके पर रोहित सिंह ने सूप,नारियल और साड़ी का वितरण किया गया। इस मौके पर उन्होंने बताया कि हमारे संगठन के साथ आज लोग जुड़ रहे हैं और इसकी सक्रियता न सिर्फ बिहार और यूपी में हैं बल्कि पुरे देश भर में हैं। हमलोग हर लोगों की मदद कर रहे हैं और आगे भी करते रहेंगे। हम आज भी महापर्व के मौके पर लोगों को सेवा कर रहे हैं।
इधर, इस मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता एव सांसद नीरज शेखर ने समारोह का शुभारंभ किया। इस मौके पर सांसद नीरज शेखर ने कहा की निस्वार्थ युवा चेतना के प्रमुख रोहित कुमार सिंह बलिया के लोगों की सेवा कर रहे हैं। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत माता माता का वैभव बढ़ा है। सांसद नीरज शेखर ने कहा की जनसेवा से बड़ा काम कुछ नहीं।
युवा चेतना प्रमुख रोहित कुमार सिंह ने कहा की हम गरीब और वंचित वर्ग की सेवा हेतु समर्पित हैं। रोहित सिंह ने कहा की दुनिया में पूर्वांचली समाज ही है जो डूबते हुए सूरज की पूजा करता है। रोहित ने कहा की छठी माई से प्रार्थना है की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को और आशीर्वाद दें की वह भारत को सोने का शेर बनाएं। रोहित ने कहा भारत निर्माण के महायज्ञ में सभी लोग शामिल हों।