बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा: बर्थडे पार्टी से लौट रहे दंपति को अज्ञात वाहन ने रौंदा, बेटी गंभीर रूप से घायल Bihar News : बिहार में छुट्टी लेने का नया नियम लागू! अब इस पोर्टल से ही होगी अर्जी, बिना मंजूरी नहीं मानेगी छुट्टी Chaiti Chhath 2026 : चैती छठ के समापन पर मातम: पटना समेत कई जिलों में डूबने से मौतें, अर्घ्य के बीच हादसे मरीन ड्राइव पर तेज रफ्तार का कहर: बुलेट और जुगाड़ गाड़ी की भीषण टक्कर, चालक की दर्दनाक मौत आवाज़ उठाई तो बरसी लाठियां! बिहार के इस जिले में छेड़खानी के विरोध पर हिंसा, लोग सहमे Railway News : रेलवे कर्मचारियों के लिए खुशखबरी! राम नवमी से पहले सरकार का बड़ा फैसला; जानें फायदे Patna News : रामनवमी पर पटना लॉक! महावीर मंदिर जाने से पहले जरूर पढ़ लें ये ट्रैफिक अपडेट; जानें नया रूट प्लान Bihar News : आधार बनवाना हुआ मुश्किल! UIDAI के फैसले से छात्रों की बढ़ी परेशानी, जानिए क्या है नया अपडेट Bihar Politics : जेडीयू में बगावत! सांसद गिरधारी यादव की सदस्यता पर संकट, अपनी ही पार्टी ने उठाई अयोग्यता की मांग BIHAR NEWS : मोकामा में बवाल! आरोपी को पकड़ने गई पुलिस पर हमला, दारोगा लहूलुहान
01-Jun-2021 12:40 PM
DESK : इस वक़्त एक बड़ी खबर दिल्ली से सामने आ रही है. केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक की अचानक तबीयत बिगड़ने के कारण उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया है. बताया जा रहा है कि पोस्ट कोविड समस्याओं की वजह से अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी जिसके बाद उन्हें तुरंत एम्स में भर्ती कराना पड़ा.
बता दें कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक अप्रैल महीने में कोविड पॉजिटिव हुए थे. उन्होंने खुद ट्वीट करके जानकारी देते हुए कहा था कि मेरी कोविड-19 जांच में संक्रमण की पुष्टि हुई है. हालांकि बीते दिनों उन्होंने कोरोना को मात भी दे दी थी. लेकिन अचानक संक्रमण के बाद होने वाली तकलीफों के चलते उनकी तबीयत बिगड़ गई है.
गौरतलब है कि शिक्षा मंत्री आज 01 जून को CBSE, ICSE समेत तमाम स्टेट बोर्ड के लिए 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं पर फैसला सुनाने वाले थे. बीते महीने केंद्रीय मंत्रियों की बैठक में इस मामले पर विचार किया गया था और सभी राज्यों को अपने जवाब केंद्र सरकार को भेजने के लिए 1 सप्ताह का समय दिया गया था. शिक्षा मंत्री ने कहा था कि सभी जवाबों पर विचार के बाद 01 जून को अंतिम घोषणा की जाएगी.