कांग्रेस के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे तेजस्वी यादव: कर दिया बड़ा ऐलान राज्यसभा चुनाव से पहले नितिन नबीन पहुंचे पटना, बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत 4 कांग्रेस विधायकों के ट्रेसलेस रहने के सवाल पर बोले अखिलेश सिंह, कहा..सब मेरे घर पर बैठा हुआ है, चिंता मत कीजिए दिल्ली की नाबालिग लड़की के साथ बिहार में गैंगरेप, प्रेमी के साथ घर से भागकर मोतिहारी स्टेशन पहुंची थी पीड़िता नरकटियागंज में संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, मायके पक्ष ने लगाया दहेज हत्या का आरोप सिवान का कुख्यात अयूब खान मुजफ्फरपुर से गिरफ्तार, ‘खान ब्रदर्स’ गिरोह पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई राज्यसभा चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज, होटल पनाश पहुंचे तेजस्वी, भाई वीरेंद्र बोले...हमारे पास 41 नहीं 48 विधायक हैं 24 घंटे में काम पर लौटने वाले अधिकारियों पर नहीं होगी कार्रवाई: विजय कुमार सिन्हा इफ्तार में शामिल हुए मुकेश सहनी, रोजेदारों को दी रमजान की शुभकामनाएं Panorama Heights में भव्य Property Expo 2026, घर खरीदने पर 10% तक खास डिस्काउंट
06-May-2020 09:53 AM
DESK: लॉकडाउन के बीच केंद्र सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी बढ़ा दिया है. पेट्रोल पर 10 रुपए और डीजल पर 13 रुपए बढ़ाया गया है. बताया गया है कि इसका असर आमलोगों के जेब पर नहीं पड़ेगा.
रेट उसी तरह से रहेगा
एक्साइज ड्यूटी बढ़ने के बाद भी पेट्रोल पंप पर पेट्रोल और डीजल का दाम पहले की तरह की रहेगा. दरअसल इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल की कीमत घटी है. कायदे से इसका लाभ आम लोगों को मिलना चाहिये था. लेकिन सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी बढा दिया. इससे सरकारी खजाना तो भरेगा लेकिन लोगों को कोई लाभ नहीं मिलेगा. वैसे टैक्स बढाने से लोगों की जेब पर कोई असर नहीं पडने वाला है.
दिल्ली और पंजाब ने भी बढ़ाया वैट
केंद्र सरकार से पहले दिल्ली और पंजाब सरकार ने भी मंगलवार को पेट्रोल और डीजल पर वैट बढ़ाया था. वैट बढ़ने से दिल्ली में अब पेट्रोल 1.67 रुपए और डीजल 7.10 रुपए प्रति लीटर महंगा हो चुका हो गया है. बता दें कि कोरोना संक्रमण के कारण इस समय क्रूड की कीमतों में तेज गिरावट चल रही है. लेकिन देश में लंबे समय से पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बदलाव नहीं हुआ है.