ब्रेकिंग न्यूज़

दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच

Home / news / बंद नहीं होगा BSNL, न निजीकरण होगा, केंद्रीय कैबिनेट ने 15 हजार करोड़...

बंद नहीं होगा BSNL, न निजीकरण होगा, केंद्रीय कैबिनेट ने 15 हजार करोड़ के रिवाइवल प्लान को दी मंजूरी

23-Oct-2019 04:45 PM

DELHI: केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने सार्वजनिक क्षेत्र की टेलीफोन कंपनी BSNL  और MTNL को लेकर बड़ा फैसला लिया है. सरकार ने दोनों कंपनियों के पुनरूद्धार के लिए 15 हजार करोड़ रूपये देने का फैसला लिया है. केंद्र सरकार ने साफ कर दिया है कि BSNL और MTNL को न बंद किया जायेगा और ना ही उसे निजी हाथों में सौंपा जायेगा.

केंद्रीय कैबिनेट का फैसला

मोदी कैबिनेट के फैसले की जानकारी देते हुए केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने बताया कि कैबिनेट की बैठक में भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) और महानगर टेलीफोन निगम लिमिटेड (MTNL) के मर्जर का फैसला लिया गया है. दोनों के मर्जर के बाद उसे 4G स्पेक्ट्रम का भी आवंटन किया जायेगा. सरकार ने दोनों कंपनियों के कर्मचारियों और अधिकारियों के लिए स्वैच्छिक सेवा निवृति योजना भी लागू करने का फैसला लिया है. सरकार इसके लिए पैसा देने जा रही है. 

पौने दो लाख कर्मचारी करते हैं काम

हम आपको बता दें कि BSNL में तकरीबन पौने दो लाख कर्मचारी हैं. पिछले कई महीनों से BSNL के साथ साथ MTNL के कर्मचारियों को वेतन देने में भी परेशानी आ रही थी. कुछ महीने पहले ही टेलिकॉम मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा था कि सरकार BSNL को संकट से निकालेगी. मंत्री ने कहा था कि BSNL का काम करते रहना रणनीतिक तौर पर जरूरी है.