ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Bhumi: जमीन विवाद खत्म करने की तैयारी, तय समय सीमा में पूरा होगा विशेष सर्वेक्षण Aadhaar update rules : UIDAI ने बदले नियम, अब नाम, पता और जन्मतिथि अपडेट के लिए जरूरी दस्तावेजों की नई सूची जारी Bihar railway news : बिहार के गया जंक्शन पर 45 दिनों का मेगा ब्लॉक, कई ट्रेनें रद्द व रूट डायवर्ट; 21 मार्च तक असर Bihar Bhumi: सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे को लेकर बिहार सरकार सख्त, 30 साल पुराना कब्जा भी नहीं होगा मान्य BPSC TRE 4 Vacancy : बिहार में चौथे चरण में 44 हजार शिक्षकों की होगी बहाली, फरवरी अंत या मार्च में आ सकता है विज्ञापन Bihar Hospitals Notice : बिहार में 400 अस्पतालों पर कार्रवाई की तैयारी, BSPCB का नोटिस जारी; जानिए क्या है वजह Budget Session : बिहार विधानसभा बजट सत्र का तीसरा दिन, प्रश्नकाल से होगी कार्यवाही की शुरुआत; तेजस्वी यादव भी आज रखेंगे अपनी बात Bihar weather :फरवरी में बिहार का बदला-बदला मौसम, दिन में गर्मी तो रात में ठंड, IMD ने जताई और गिरावट की संभावना मुंगेर में इंटर परीक्षार्थी 3 दिन से लापता, दोस्त पर अपहरण का आरोप RJD के पूर्व विधायक रियाजुल हक ने थामा JDU का दामन, लालू-तेजस्वी की पार्टी को बड़ा झटका

CDS हेलीकॉप्टर क्रैश : ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह का आज होगा अंतिम संस्कार

CDS हेलीकॉप्टर क्रैश : ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह का आज होगा अंतिम संस्कार

17-Dec-2021 08:09 AM

DESK : सीडीएस जनरल बिपिन रावत के साथ हेलीकॉप्टर क्रैश में शहीद हुए ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह का अंतिम संस्कार आज किया जाएगा. ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह 8 दिसंबर को तमिलनाडु के कुन्नूर में हुए हेलीकॉप्टर क्रैश में जीवित बचने वाले इकलौते शख्स थे. उनका इलाज बेंगलुरु के मिलिट्री हॉस्पिटल में चला लेकिन आखिरकार वह इस दुनिया को छोड़ गए. आज राजकीय सम्मान के साथ शहीद वरुण सिंह का भोपाल में अंतिम संस्कार किया जाएगा.


आज सुबह 1:11 बजे सेना के नियमों के मुताबिक और राजकीय सम्मान के साथ भोपाल के भदभदा घाट पर शहीद वरुण सिंह का अंतिम संस्कार किया जाएगा. गुरुवार को शहीद वरुण सिंह का पार्थिव शरीर भोपाल लाया गया था. उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए जनसैलाब उमड़ पड़ा था. मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री और एयरफोर्स के अधिकारी भोपाल एयरपोर्ट पहुंचे थे. और शहीद वरुण सिंह को श्रद्धांजलि दी थी.


8 दिसंबर को सीडीएस जनरल बिपिन रावत का हेलीकॉप्टर तमिलनाडु के कुन्नूर में हादसे का शिकार हो गया था. इस हादसे में जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्नी समेत 13 अधिकारी शहीद हो गए थे. हालांकि तब ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह जीवित बचे थे. लेकिन इलाज के दौरान बाद में उनका निधन हो गया. वरुण सिंह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के रहने वाले थे. लेकिन उनका परिवार भोपाल के एयरपोर्ट रोड स्थित सन सिटी कॉलोनी में रहता है.


शहीद वरुण सिंह के पिता रिटायर्ड कर्नल के पी सिंह के घर पर उनका पार्थिव शरीर लाया गया. आपको बता दें कि ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह अभिनंदन वर्धमान के बैचमेट रहे थे. 27 फरवरी 2019 को भारत में घुसे पाकिस्तानी फाइटर प्लेन को खदेड़ने वाले अभिनंदन के बैचमेट वरुण सिंह को बीते 26 जनवरी के दिन शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया था.