Congress notice : 24 अकबर रोड पर ताला? कांग्रेस को इस दिन तक ऑफिस खाली करने का नोटिस, पढ़िए क्या है पूरी खबर BIHAR NEWS : मुजफ्फरपुर में बेरहमी! पड़ोसियों से विवाद के बाद केला व्यवसायी का सिर और चेहरा कूच कर हत्या, गांव में कोहराम बिहार में दो दिन से लापता किशोर का पोखर में मिला शव, दादा की भी सदमे में हुई मौत, इलाके में हड़कंप Bihar Accident : दर्दनाक हादसा! स्कूल बस-ट्रक की भिड़ंत में 2 शिक्षकों की मौत, बच्चों में मचा चीख-पुकार Bihar Board Result Date : काउंटडाउन शुरू! बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट बस कुछ कदम दूर,कितने टॉपर्स को बुलाया गया बोर्ड ऑफिस? Bihar Road: अब तीन घंटे में तय होगी पटना से पूर्णिया की दूरी, जानें इस एक्सप्रेस वे का क्या है नया अपडेट Bihar crime : छठ घाट पर चली गोली! रिटायर्ड दारोगा के बेटे को मारी गोली, अफरा-तफरी में फरार हुआ शूटर बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा: बर्थडे पार्टी से लौट रहे दंपति को अज्ञात वाहन ने रौंदा, बेटी गंभीर रूप से घायल Bihar News : बिहार में छुट्टी लेने का नया नियम लागू! अब इस पोर्टल से ही होगी अर्जी, बिना मंजूरी नहीं मानेगी छुट्टी Chaiti Chhath 2026 : चैती छठ के समापन पर मातम: पटना समेत कई जिलों में डूबने से मौतें, अर्घ्य के बीच हादसे
30-Jul-2021 02:08 PM
DELHI : सीबीएसई 12वीं के नतीजे जारी हो गए हैं। CBSE12वीं के नतीजे बता रहे हैं कि छात्रों की तुलना में छात्राओं ने बेहतर प्रदर्शन किया है। सीबीएसई 12वीं में 99.37 फीसदी छात्र सफल हुए हैं। हालांकि कोरोना वायरस से सीबीएसई ने इस बार भी मेरिट लिस्ट जारी नहीं की है।
99.67 फ़ीसदी छात्राओं ने परीक्षा में सफलता हासिल की है। जबकि छात्रों की सफलता का प्रतिशत उनसे आधा फीसदी कम है। 99.13 फीसदी लड़कों ने परीक्षा में सफलता हासिल की है। जनरल मार्किंग के आधार पर 12वीं के नतीजे जारी किए गए हैं।
आपको बता दें कि कोरोना की दूसरी लहर के कारण 12वीं की परीक्षा नहीं हो पाई थी। लेकिन सीबीएसई ने बगैर परीक्षा के रिजल्ट जारी करने के लिए एक फार्मूला तय किया था। इस फॉर्मूले के मुताबिक की रिजल्ट जारी किया गया है।
लड़कियों का पास प्रतिशत 0.54 बेहतर रहा। सीबीएसई 12वीं में इस वर्ष 14.5 लाख छात्र पंजीकृत थे। गौरतलब है कि कोरोना महामारी के कारण इस वर्ष सीबीएसई की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं रद्द कर दी गईं थीं। छात्रों का रिजल्ट मूल्यांकन फॉर्मूला से घोषित किया गया है। परीक्षार्थी सीबीएसई बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in या cbse.gov.in पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं।