आरा-छपरा फोरलेन पर दर्दनाक हादसा, रिटायर बीसीसीएल कर्मी की मौत अब सोशल मीडिया चलाने से पहले देनी होगी पहचान? KYC को लेकर सरकार कर सकती है बड़ा फैसला, जानिए भोजपुर में युवक की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस और फॉरेंसिक की टीम Indian cricket news : टीम इंडिया का धमाका! अगले 12 महीनों में वेस्टइंडीज, श्रीलंका, जिम्बाब्वे और ऑस्ट्रेलिया से होगी भिडंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल आशा बहाली में ‘रिश्वत का खेल’ बेनकाब… 10 हजार लेते रंगे हाथ पकड़ा गया BCM, मचा हड़कंप अफवाहों से बढ़ी घबराहट, पानी की टंकी में पेट्रोल भरवाने पहुंच गया युवक, लोग बनाने लगे वीडियो मुकेश सहनी ने दी रामनवमी की शुभकामनाएं, कहा - श्रीराम का चरित्र देता है जीवन में सही राह... BIHAR POLICE : गोली चलाने वाले 'थानेदार' को पुरस्कार...9 अप्रैल को 'मेडल', विवाद बढ़ा तो वीर पशुपति मेडल देने का आदेश लिया गया वापस Bihar news : फ्लाइओवर पर तेज रफ्तार से हादसा! दो युवकों की जान गई, सड़क पर लापरवाही ने मचाया कहर Summer Vacation in Himachal: भीड़ से दूर छिपी एक जादुई झील… जहां पहुंचते ही लगेगा जैसे किसी सपनों की दुनिया में आ गए हों
10-Aug-2020 02:07 PM
PATNA: सुशांत सिंह राजपूत केस को लेकर आज सीबीआई की टीम सुशांत के पिता केके सिंह और उनकी बहन मीतू सिंह और प्रियंका सिंह का बयान दर्ज करेगी. बताया जा रहा है कि सीबीआई की टीम ये बयान फरीदाबाद में रह रहे उनके पिता और बहनों से लेगी. बताया जा रहा है कि उनके द्वारा दर्ज एफआईआर और उनके और सुशांत के रिश्तों पर सवाल पूछे जा सकते हैं.
बिहार पुलिस सौंप चुकी है रिपोर्ट
सीबीआई केस से पहले से जांच कर रही बिहार पुलिस की टीम ने कई सबूत जुटाए थे. इस सबूत को बिहार पुलिस ने सीबीआई को सौंप दिया है. यह सबूत 40 पन्नों की रिपोर्ट में हैं. इसमें खास बात यह है कि 10 से अधिक राजदार के बयान इसमें दर्ज हैं. इसमें सुशांत के दोस्त, गर्लफ्रेंड रह चुकी अंकिता लोखंडे, कुक, सीए और उनकी बहनों का भी बयान दर्ज हैं. इसके अलावे बिहार पुलिस ने सुशांत के खाते के बारे में बैंकों में जाकर दूसरे खाते में ट्रांसफर पैसे की भी रिपोर्ट है.
कल सुप्रीम कोर्ट में होगी सुनवाई
सुशांत के पिता केके सिंह ने रिया के खिलाफ पटना के राजीव नगर थाना में केस दर्ज कराया था. जिसमें हत्या की साजिश और सुशांत के खाते से 15 करोड़ रुपए दूसरे खाते में ट्रांसफर करने का आरोप लगाया था. इस केस को पटना से मुंबई ट्रांसफर करने को लेकर रिया चक्रवर्ती ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की है. उस याचिका पर 11 अगस्त को सुनवाई होने वाली हैं.