बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड 1 अप्रैल से लागू नया टैक्स कानून, सैलरी वालों के लिए बड़ा झटका या राहत? HRA से लेकर Education Allowance तक के बदले नियम बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन वैशाली की सबरीन परवीन बनीं बिहार टॉपर, मैट्रिक में 98.4% अंक के साथ रचा इतिहास फिर बदलने वाला है बिहार का मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट; कई जिलों में तेज हवा और बारिश की संभावना फिर बदलने वाला है बिहार का मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट; कई जिलों में तेज हवा और बारिश की संभावना Bihar Board : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 जारी: डिजिलॉकर पर ऐसे मिनटों में देखें मैट्रिक मार्कशीट, जानें पूरा तरीका बिहार बोर्ड परीक्षा में टॉपर्स फैक्ट्री ने किया कमबैक, टॉप 10 की लिस्ट में स्टेट टॉपर पुष्पांजलि समेत तीन स्टूडेंट
01-Jul-2024 12:23 PM
By First Bihar
DELHI: तिहाड़ जेल में बंद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक बार फिर हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। केजरीवाल ने सीबीआई द्वारा गिरफ्तारी और उन्हें रिमांड पर लेने की कार्रवाई को उच्च न्यायालय में चुनौती दी है। सीबीआई ने बीते 26 जून को सीएम केजरीवाल को गिरफ्तार किया था और फिलहाल वह न्यायिक हिरासत में हैं।
दरअसल, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की मुश्किलें कम नहीं हो रही है।शराब नीति केस में ईडी के बाद सीबीआई ने भी बीते 26 जून को केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया था। कोर्ट से सीबीआई को तीन दिन की रिमांड मिली थी। तीन दिन की रिमांड खत्म होने के बाद सीबीआई ने बीते 29 जून को केजरीवाल को राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया था। सीबीआई ने कोर्ट से कहा कि केजरीवाल पूछताछ में सहयोग नहीं कर रहे हैं ऐसे में उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा जाए।
केजरीवाल के वकील ने इसका विरोध किया। कोर्ट ने दोनों पक्षों की दलील को सुनने के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया था और करीब दो घंटे बाद अदालत ने अपना फैसला सुनाया और केजरीवाल को राहत देने से इनकार करते हुए 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। सीएम केजरीवाल ने सीबीआई द्वारा गिरफ्तार करने और नीचली अदालत द्वारा रिमांड पर भेजने के फैसले को हाई कोर्ट में चुनौती दी है।
बता दें कि अरविंद केजरीवाल की जमानत पर हाई कोर्ट की तरफ से रोक लगाने के फैसले के बाद 24 जून की देर रात सीबीआई के अधिकारी तिहाड़ जेल पहुंचे थे और सीएम अरविंद केजरीवाल से पूछताछ की थी। 25 जून को सीबीआई केजरीवाल को लेकर कोर्ट पहुंची और कोर्ट से ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया था। सीबीआई ने कोर्ट से पांच दिन की रिमांड मागी थी लेकिन कोर्ट ने तीन दिन का रिमांड दिया था। इसके बाद कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया था।