ब्रेकिंग न्यूज़

पटना नीट छात्रा मौत मामला: CBI ने मामा और प्रभात मेमोरियल के संचालक से की पूछताछ, जांच में देरी पर उठ रहे सवाल पटना नीट छात्रा मौत मामला: CBI ने मामा और प्रभात मेमोरियल के संचालक से की पूछताछ, जांच में देरी पर उठ रहे सवाल पटना में बड़ा हादसा: भरभराकर गिरी निर्माणाधीन पुल की दीवार, बाल- बाल बची चार मजदूरों की जान पटना में बड़ा हादसा: भरभराकर गिरी निर्माणाधीन पुल की दीवार, बाल- बाल बची चार मजदूरों की जान Bihar teacher transfer : बिहार में TRE-3 शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट, जानें कब मिलेगा आपका पसंदीदा स्थान; विभाग ने कर दिया क्लियर उम्मीद लड़कों से ज्यादा रखते… पास लड़कियों को कर देते हैं, इंटरमीडिएट छात्र की बेबाक लाइन पढ़कर मास्टर साहब दंग नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, बिहार STF ने भारी मात्रा में विस्फोटक के साथ PLFI के दो सदस्यों को दबोचा नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, बिहार STF ने भारी मात्रा में विस्फोटक के साथ PLFI के दो सदस्यों को दबोचा Indian Railways : ट्रेन का खाना कितना पुराना ? IRCTC की नई सुविधा से मिलेगा जवाब; इस तरह आप भी ताजा और सुरक्षित भोजन का मजा मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, दो शातिर अपराधी गिरफ्तार

Home / news / CBI करेगी लेडी डॉक्टर से रेप एंड मर्डर केस की जांच, कलकत्ता हाईकोर्ट...

CBI करेगी लेडी डॉक्टर से रेप एंड मर्डर केस की जांच, कलकत्ता हाईकोर्ट ने दिया आदेश

13-Aug-2024 04:00 PM

By First Bihar

DESK : कोलकाता  में लेडी डॉक्टर से रेप और मर्डर के मामले में हाईकोर्ट ने बड़ा फैसला लिया है। हाईकोर्ट ने इस केस की सीबीआई जांच के आदेश दे दिए हैं। इसके बाद अब इस मामले की जांच सीबीआई करेगी। इसके साथ ही इस मामले में डॉक्टरों के तरफ से जो मांग की जा रही थी। वह अब हाई कोर्ट के आदेश के बाद कुछ हद तक पूरा होता नजर आ रहा है। 


मिली जानकारी के अनुसार, कोर्ट ने आदेश दिया है कि इस मामले से जुड़े सीसीटीवी फुटेज, सभी बयान कल सुबह 10 बजे तक सौंपे जाएंगे। इसके साथ ही अब इस मामले में राज्य की पुलिस अधिक पड़ताल नहीं कर पाएगी। हालांकि, इससे पहले भी सीएम ममता ने कहा था कि यदि रविवार तक राज्य की पुलिस इस केस को सुलझा नहीं पाती है तो यह केस सीबीआई को दे दिया जाएगा। 


मालूम हो कि, कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में लेडी डॉक्टर से रेप और मर्डर केस के बाद जहां देशभर में चिकित्सकों में आक्रोश है तो वहीं इस घटना के बाद एक बार फिर महिला सुरक्षा जैसे मामलों में पुलिसिया चूक को लेकर सवाल उठने लगे है। दुष्कर्म और हत्या के इस केस में कई खुलासे हुए हैं। वहीं, कोलकाता में रेप और मर्डर का शिकार हुई लेडी डॉक्टर के परिजनों को पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट सौंप दी है। 


आपको बताते चलें कि, यह खौफनाक वारदात 8-9 अगस्त की रात की है, जब कोलकाता के 'राधा गोबिंद कर मेडिकल कॉलेज से ट्रेनी डॉक्टर की लाश मिली थी। इस डॉक्टर की उम्र 31 वर्ष थी, जो उस दिन तीन और डॉक्टर्स के साथ नाइट ड्यूटी पर थी। इनमें दो डॉक्टर चेस्ट मेडिसिन डिपार्टमेंट थे, एक ट्रेनी थी। एक कर्मचारी अस्पताल के हाउस स्टाफ से था। उस रात को इन सभी डॉक्टर्स और कर्मचारियों ने साथ में खाना खाया था।