बिहार में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई: मुखिया समेत 15 लोग गिरफ्तार, उत्पाद विभाग का सख्त अभियान पहले पति की बेरहमी से हत्या… अब पत्नी ने दो मासूम बच्चों संग उठाया खौफनाक कदम, तीनों की हालत नाजुक देशभर में 1 अप्रैल से लागू होंगे नए श्रम कानून, सैलरी, ओवरटाइम और सामाजिक सुरक्षा में बड़े बदलाव; क्या होगा असर? देशभर में 1 अप्रैल से लागू होंगे नए श्रम कानून, सैलरी, ओवरटाइम और सामाजिक सुरक्षा में बड़े बदलाव; क्या होगा असर? पटना में परिवहन विभाग की सख्ती: 800 से अधिक BH सीरीज वाहनों पर जुर्माना, 575 वाहनों से भारी वसूली पटना में परिवहन विभाग की सख्ती: 800 से अधिक BH सीरीज वाहनों पर जुर्माना, 575 वाहनों से भारी वसूली LPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयार LPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयार बिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदे बिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदे
25-Mar-2023 10:32 AM
By First Bihar
PATNA : लैंड फॉर जॉब्स स्कैम मामले में बिहार के डिप्टी CM तेजस्वी यादव से आज सीबीआई पूछताछ करेगी। इसके लिए तेजस्वी अपने घर से सीबीआई ऑफिस के लिए निकल गए हैं। इस दौरान तेजस्वी यादव ने कहा कि, हमने जांच एजेसिंयों को हमेशा सहयोग किया है। देश का माहौल आजकल आप देख ही रहे हैं। झुकना बहुत आसान है। लड़ना बहुत मुश्किल है। हम लोग लड़ेंगे और जीतेंगे।
दरअसल, रेलवे में नौकरी के बदले जमीन मामले में बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव आज सीबीआई की टीम पूछताछ करेगी पूछताछ करेगी। तेजस्वी यादव से यह पूछताछ राजधानी दिल्ली स्थित सीबीआई कार्यालय में होगी। इसको लेकर तेजस्वी यादव दिल्ली पहुंच चुके हैं। तेजस्वी यादव से सीबीआई की पूछताछ सुबह 11:00 बजे से शुरू होगी। यह कितने देर तक चलेगी इसकी जानकारी अभी नहीं दी गई है। इसके साथ ही उनकी बहन मिसा भारती से भी आज पूछताछ होगी। इनको ईडी के तरफ से आज पूछताछ के लिए बुलाया गया है।
बताया जा रहा है कि, सीबीआई की टीम तेजस्वी से यह सवाल कर सकती है कि उनको इस घोटाले के बारे में क्या कुछ जानकारी है। किन लोगों से कितने पैसे लेकर नौकरी दी गई है। आखिर घोटाले के पैसे उस कंपनी में क्यों डाला गया जिसके डायरेक्टर खुद तेजस्वी यादव हैं। इससे पहले सीबीआई ने तेजस्वी यादव को पेश होने के लिए तीन समन जारी किया था।
आपको बताते चलें कि, तेजस्वी यादव याचिका पर 16 मार्च को दिल्ली हाई कोर्ट में जस्टिस दिनेश कुमार शर्मा की अदालत ने सुनवाई करते हुए यह निर्देश दिया था कि तेजस्वी यादव 25 मार्च को सीबीआई के सामने पेश होंगे। जिसके बाद आज वह सीबीआई के सामने पेश होंगे। इससे पहले जमीन के बदले नौकरी मामले में सीबीआई ने तेजस्वी यादव पिता और पूर्व रेल मंत्री लालू यादव, पूर्व सीएम राबड़ी देवी और सांसद मिसा भारती समेत 16 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर रखी है। इसके साथ ही आरोप पत्र भी दायर किया है।