घर में कितने गैस सिलेंडर रखना सही? जरूरत से ज्यादा जमा करने पर हो सकती है सख्त कार्रवाई, जानिए पटना के सभी गैस एजेंसियों पर मजिस्ट्रेट की तैनाती, गड़बड़ी करने वालों की खैर नहीं; DM की अपील- LPG सिलेंडर की कोई कमी नहीं, अफवाहों से बचें पटना के सभी गैस एजेंसियों पर मजिस्ट्रेट की तैनाती, गड़बड़ी करने वालों की खैर नहीं; DM की अपील- LPG सिलेंडर की कोई कमी नहीं, अफवाहों से बचें BIHAR RAID : पशुपालन विभाग का फील्ड ऑफिसर 30 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार, निगरानी विभाग की बड़ी कार्रवाई बिहार में फर्जी प्रमाणपत्र वाले टीचर्स के खिलाफ कार्रवाई तेज, तीन शिक्षकों पर केस दर्ज बिहार में फर्जी प्रमाणपत्र वाले टीचर्स के खिलाफ कार्रवाई तेज, तीन शिक्षकों पर केस दर्ज बिहार में कलियुगी बेटा बना हैवान, संपत्ति के लालच में मां के मुंह में पिस्टल डालकर मारी गोली BIHAR NEWS : स्कूल से लौट रहे शिक्षक के साथ जंगल में क्या हुआ? हथियारबंद बदमाशों ने रोकी बाइक, साथ बैठी महिला को ... बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश
23-Oct-2022 03:55 PM
By SANT SAROJ
SUPAUL : नगर परिषद क्षेत्र के त्रिवेणीगंज - परतापुर सड़क मार्ग के करमिनियां बाढ़ आश्रय स्थल के समीप अज्ञात कार सवार अपराधियों ने बाइक सवार नप क्षेत्र के पतरघट्टी वार्ड 4 निवासी सुरेन्द्र कुमार यादव के पुत्र युवक 21 वर्षीय केशव कुमार के बाएं जांघ में गोली मार कर उसे जख्मी कर दिया। हालांकि गोली जांघ को चीरते हुए निकलते हुए बाइक पर पीछे बैठे पतरघट्टी वार्ड 6 निवासी 25 वर्षीय रूपेश कुमार के बगल से निकल गया। घटना रविवार के लगभग साढ़े ग्यारह बजे की बताई जाती है। घायल युवक का इलाज अनुमंडलीय अस्पताल में चल रहा है जहां डॉक्टरों के मुताबिक उसकी स्थिति खतरे से बाहर है। घटना की सूचना मिलते ही एसडीपीओ विपिन कुमार और थाना अध्यक्ष संदीप कुमार सिंह अस्पताल आकर घायल युवक से पूछताछ कर रहे हैंऔऱ मामले की गहन जाँच कर रहे है।
इस संबंध में घायल युवक केशव कुमार ने बताया कि वह बाजार से घर जा रहे थे,इस दौरान उन्होंने देखा की फील्ड के पास किसी से विवाद हो रहा था। जबतक वह मामले को समझ पाते तबतक एक चारपहिया वाहन XUV300 अनियंत्रित होकर भाग रहा था। उस अनियंत्रित वाहन चालक को लगा कि हमलोग उसको पकड़ेंगे या फिर उसका पीछा करेंगे जिससे वह बच कर निकल नहीं पाएगा। इसी के चलते उस कार से कुछ लोगों ने गोली चला दिया।
घायल युवक ने बताया कि, गोली उसके बायें जांघ में लगी औऱ उनके साथ बाइक पर पीछे बैठे युवक रूपेश कुमार को भी लगी है। जिसके बाद वो लोग आनन - फानन में अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचे। वहीं, इनका इलाज किया गया। अनुमंडलीय ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ.नीरज कुमार ने बतलाया कि गोलीकांड का मामला है एक युवक को बायें जांघ में गोली लगी है तो वहीं दूसरे को गोली हल्का टच किया है फिलहाल दोनो का इलाज किया जा रहा है दोनो खतरे से बाहर ह। इन दोनों का एक्सरे कराया जा रहा है।
इस घटना के संबंध में त्रिवेणीगंज SDPO विपिन कुमार ने बतलाया कि उन्हें इस मामले की सूचना मिली है। उन्होंने बताया कि मामला त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के प्रतापपुर रोड का है। जहां एक XUV सवार आदमी एक 20 वर्षीय केशव कुमार को गोली मार दिया है गोली 20 वर्षीय युवक के जांघ में लगी है उसे अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया है। फिलहाल दोनों खतरे से बाहर है वहीं दूसरे युवक को गोली नहीं लगी है खरोंच टाइप में कुछ है। हमलोग जाँच कर रहे हैं मामले का अनुसंधान किया जा रहा है।