ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी सुनसान जगह पर महिला के साथ छेड़खानी, विरोध किया तो रॉड से पीटा, पति से भी की मारपीट RJD विधायक ने LPG गैस संकट को सरकार द्वारा प्रायोजित कृत्रिम समस्या बताया, कालाबाजारी बढ़ाने का भी लगाया आरोप बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़

कार के सनरूफ से निकलकर डांस कर रही थी दुल्हन, दूल्हे की भाई को गाड़ी ने रौंद डाला

18-Feb-2021 10:38 AM

DESK : शादी के जश्न के दौरान दूल्हे और दुल्हन का डांस करना अब आम ट्रेंड बन चुका है. उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में शादी के जश्न में एक दुल्हन कार के सनरूफ से निकल कर डांस कर रही थी लेकिन इसी दौरान ऐसा हादसा हो गया जिसके बाद जश्न मातम में बदल गया.


मुजफ्फरनगर के मंडी थाना इलाके में एक शादी समारोह का आयोजन हो रहा था. कार के सनरूफ से निकलकर दुल्हन डांस कर रही थी. लोग दुल्हन का वीडियो बना रहे थे. दुल्हन ने काले रंग का चश्मा पहन रखा था लेकिन अचानक से उस कार का संतुलन बिगड़ गया जिस पर दुल्हन सवार थी. बेकाबू कार ने सामने खड़े बारातियों को निशाना बना लिया. 


इस घटना में तकरीबन एक दर्जन बाराती घायल हो गए. जबकि दूल्हे के भाई को इतनी जोरदार टक्कर लगी कि उसकी मौत हो गई. सोशल मीडिया पर दुल्हन के डांस और हादसे वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस घटना के बाद दुल्हन की कार ड्राइव करने वाला ड्राइवर मौके से फरार हो गया. सूचना मिलने के बाद पुलिस पहुंची और घायलों को नई मंडी स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया. जिस युवक की मौत हादसे में हुई है उसका नाम प्रमोद बताया जा रहा है. गौरतलब है कि शादी के जश्न को अलग तरीके से सेलिब्रेट करने के लिए तमाम तामझाम अपनाए गए लेकिन जोश में होश ऐसा रफूचक्कर हुआ कि जश्न मातम में बदल गया.