कैमूर में जहरीला बीज खाने से 8 बच्चे बीमार, भभुआ सदर अस्पताल में भर्ती मधेपुरा में BPSC की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत, किराए के कमरे में मिली लाश, इलाके में सनसनी Bihar News: CM नीतीश का बड़ा ऐलान, बाकी बचे इन 213 प्रखंडों में तुरंत खुलेंगे कॉलेज,जुलाई 2026 से शुरू होगी पढ़ाई... पटना का नाम पाटलिपुत्र करने की मांग, उपेंद्र कुशवाहा ने राज्यसभा में उठाया मुद्दा प्रेमिका से मिलने आए प्रेमी को लोगों ने बना दिया दूल्हा, सुपौल में ‘पकड़ौआ विवाह’ का वीडियो वायरल शेखपुरा में फर्जी लोन ऐप गिरोह का भंडाफोड़, साइबर पुलिस ने 5 ठगों को किया गिरफ्तार वैशाली में हेरोइन और अफीम के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, हुंडई वेन्यू कार से बड़ी खेप बरामद सुप्रीम कोर्ट के रोक के बावजूद बिहार के इस यूनिवर्सिटी ने लागू कर दिया UGC के नए नियम, विरोध के बाद कुलपति ने उठाया यह कदम सुप्रीम कोर्ट के रोक के बावजूद बिहार के इस यूनिवर्सिटी ने लागू कर दिया UGC के नए नियम, विरोध के बाद कुलपति ने उठाया यह कदम जुड़वां बेटियों के जन्म पर बहू की हत्या, पति और ससुर को उम्रकैद
03-Apr-2024 08:53 PM
By First Bihar
DESK: इस वक्त की बड़ी खबर तेलंगाना से आ रही है जहां केमिकल फैक्ट्री में अचानक ब्लास्ट होने से वहां काम करने वाले 5 लोगों की मौत हो गयी है। वही एक दर्जन लोग अभी भी फंसे हुए हैं। जिन्हें निकालने की कोशिश की जा रही है। ऐसी आशंका जतायी जा रही है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।
मृतकों की पहचान की जा रही है। वही घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तेलंगाना के सीएम ने इस घटना पर दुख जताया और अधिकारियों को युद्ध स्तर पर राहत और बचाव कार्य कराने का निर्देश दिया। घटना संगारेड्डी जिले की है जहां एक केमिकल फैक्ट्री में रिएक्टर फटने से अफरा-तफरी मच गयी।
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस और फायर बिग्रेड के जवान लोगों को बाहर निकालने में लगे हैं। निकाले गये घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जाता है कि इस हादसे में 10 लोग घायल हो गये है जिनका इलाज चल रहा है।
इस घटना पर तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने दुख जताया और घटना के संबंध में अधिकारियों से जानकारी ली। सीएम रेवंत रेड्डी ने अधिकारियों को राहत और बचाव कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया। वही घायलों का उचित इलाज कराये जाने की बात कही।