ब्रेकिंग न्यूज़

सोन नहर के किनारे लगेगा 10 मेगावाट सोलर प्लांट, बिहार में ग्रीन एनर्जी को मिलेगा बढ़ावा सोन नहर के किनारे लगेगा 10 मेगावाट सोलर प्लांट, बिहार में ग्रीन एनर्जी को मिलेगा बढ़ावा BIHAR NEWS : बांध का रास्ता बना डर का रास्ता! युवक से मारपीट कर 20 हजार की लूट, इलाके में दहशत फैल गई Bihar Board Topper List 2026 : बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026 जारी – इस बार सिमुलतला स्कूल की छात्रा बनी टॉपर, देखें टॉपर्स की पूरी सूची BIHAR NEWS : बिहार की राजनीति में बड़ा खेल : कांग्रेस विधायक सुरेंद्र कुशवाहा पहुंचे मंत्री अशोक चौधरी के घर; क्या होने वाला है बड़ा उलटफेर? बिहार की 26 NH परियोजनाओं का जल्द शुरू होगा काम, भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया हुई तेज बिहार की 26 NH परियोजनाओं का जल्द शुरू होगा काम, भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया हुई तेज Bihar Board 10th Result 2026 : कुछ देर में जारी होंगे मैट्रिक परीक्षा के नतीजे, यहां जानें पूरी जानकारी और फेल होने पर क्या है विकल्प घर के बाहर खेल रही चार साल की मासूम को मारी गोली, सिर के आर-पार हुई बुलेट; हालत नाजुक Bihar police : अब नहीं लगेगा थाने का चक्कर! ऑनलाइन मिलेंगी 11 बड़ी सुविधाएं, यह स्मार्ट पोर्टल बना गेमचेंजर

Home / news / चाहे कोई भी हो, बक्शा नहीं जाएगा....; अवैध खनन को लेकर एक्शन में...

चाहे कोई भी हो, बक्शा नहीं जाएगा....; अवैध खनन को लेकर एक्शन में दिखें विजय सिन्हा : लखीसराय खनिज विकास पदाधिकारी को सस्पेंड करने का दिया आदेश

17-Jun-2024 09:23 AM

By First Bihar

PATNA : बिहार में पिछले कुछ दिनों से खनन विभाग काफी सुर्खियों में रहा है। इस विभाग को लेकर डिप्टी सीएम व खान एवं भूतत्व मंत्री विजय कुमार सिन्हा पूरे एक्शन में नजर आ रहे हैं।


सिन्हा लगातार अवैध बालू खनन करने वाले लोगों पर कार्रवाई की बात कह रहे हैं। इसको लेकर अब उन्होंने कहा है कि हमने खनन विभाग को माफिया मुक्त बनाने का अभियान शुरू किया है। आज मैं उन लोगों पर भी नजर रख रहा हूं जो ऐसे माफियाओं को संरक्षण देते हैं।


सिन्हा ने कहा कि जो सही काम करेंगे, मैं उनकी रक्षा करूंगा लेकिन जो अपराधियों को संरक्षण देगा, उसके खिलाफ कार्रवाई होगी चाहे वह कोई भी हो 


उधर, विजय सिन्हा ने अवैध खनन एवं परिवहन को बढ़ावा देने के मामले में लखीसराय जिला के खनिज विकास पदाधिकारी रणधीर कुमार को निलंबित करने के आदेश दिया है। वह मुंगेर जिला के अतिरिक्त प्रभार में भी थे। इसके साथ ही उन्होंने गया के खनिज विकास पदाधिकारी को भी संस्पेंड कर दिया है। ऐसे में इस तरह की कार्रवाइयों के बाद विभाग में हड़कंप मच गया है।