पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम बिहार में खनन विभाग की उपलब्धियां: अब तक 3,252 करोड़ रुपये की राजस्व वसूली, 24 खनन योद्धाओं को किया गया सम्मानित Bihar News: लाइसेंस खत्म, करोड़ों का बकाया… फिर भी चलता रहा बस स्टैंड, अब प्रशासन ने कसा शिकंजा आरा कोर्ट में पवन सिंह ने तलाक की मांग दोहराई, पत्नी ज्योति सिंह नहीं हुईं पेश बिजली चोरी पकड़ने गई टीम पर हमला: JE समेत कर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, एक गिरफ्तार, दर्जनों पर केस दर्ज रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में बिहार का पहला सफल लिविंग डोनर लिवर ट्रांसप्लांट, मरीज को मिली नई जिंदगी
19-Dec-2019 04:47 PM
By PANKAJ
PATNA : पटना एम्स में निरीक्षण को पहुंचे केंद्रीय राज्य स्वास्थ्य मंत्री अश्विनी चौबे ने वामपंथी दलों के बंद बेअसर बताया है। उन्होनों इस बंद के समर्थन में उतरे दलों को देश विरोधी कहा है।
केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि जो लोग देश का नुकसान चाहते हैं वहीं लोग बंदी में उतर कर सामने आ रहे हैं। देश के युवाओं को गलत ढंग से समझा-बुझाकर सड़क पर उतार रहे हैं।उनसे हंगामा करवा रहे हैं। उन्होनें कहा कि ये आने वाले दिनों में देश के लिए घातक साबित होगा। नागरिकता संशोधन बिल अब एक्ट में बदल चुका है कोई भी नेता नागरिकता संशोधन अधिनियम का विरोध कर रहे है वह देश का कभी भला चाहनेवाले नहीं हैं।
वहीं अश्विनी चौबे ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि 70 सालों तक देश पर राज करने वाली कांग्रेस ने भला तो नहीं किया अब सरकार के अच्छे कामों का विरोध कर रही है। जितनी भी पार्टियां विरोध कर रही जनता उन्हें अच्छी तरह जानती है। वे लोगों को गुमराह कर रहे हैं। नागरिकता संशोधन बिल किसी जाति धर्म संप्रदाय के विरोध में नहीं है यह भारत के संविधान में जो बाबा भीमराव अंबेडकर ने कहा उसके अनुकूल है।