IPS Transfer : लखीसराय में विधानसभा चुनाव के बाद दो SP बदल दिए गए, जानिए अब किन्हें मिली पोस्टिंग बिहार बोर्ड रिजल्ट जानने का आसान तरीका: मोबाइल से मिनटों में देखें बिना इंटरनेट के परिणाम Bihar News: खनन विभाग के दो इंस्पेक्टरों की संपत्ति होगी जांच..कमाई पर निगरानी की नजर ! शिकायत के बाद विजिलेंस ने मांगी जानकारी मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप: बिहार में 15 दिन के मासूम की तकिये से मुंह दबाकर हत्या, इलाके में हड़कंप Bihar News : बिहार में 4 आईपीएस अधिकारियों का तबादला, दो DSP भी बदले गए; देखें पूरी लिस्ट अब इंतजार हुआ खत्म! बिहार के किसानों को बिना झंझट सिर्फ 15 मिनट में मिलेगा लाखों रुपये, जानें आसान तरीका Bihar Politics : चाह कर भी बागी विधायक को खुद से दूर नहीं कर सकते तेजस्वी ! JDU नेता का चैलेंज, बोले - हिम्मत हैं तो करें RJD से निष्काषित Patna LPG News : पटना में गैस पर सख्ती का बड़ा असर! अब इन लोगों को नहीं मिलेगा LPG सिलेंडर; गैस एजेंसियों से कम हुई भीड़ EV बनी मौत की सौदागर: अचानक घर में लगी आग, फिर फटने लगे LPG सिलेंडर, 7 लोग जिंदा जले Airline Rules : अब फ्लाइट में पसंदीदा सीट चुनने के लिए नहीं देना होगा पैसा! सरकार का बड़ा फैसला, यात्रियों को मिली राहत
24-Dec-2019 03:07 PM
PATNA : रालोसपा अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा एक बार फिर यात्रा पर निकलेंगे। इस बार कुशवाहा नागरिकता संशोधन कानून और एनआरसी क्या है इसे समझाने के लिए यात्रा पर निकल रहे हैं ।कुशवाहा की यात्रा का नाम है 'समझो-समझाओ देश बचाओ।' इस जागरूकता यात्रा की शुरुआत चंपारण की भूमि से 26 दिसम्बर को की जाएगी।
एनआरसी पर केंद्र सरकार की सफाई को सफेद झूठ बताते हुए रालोसपा प्रमुख ने कहा कि देश के संवैधानिक पद पर बैठे पीएम का झूठ बोलना शोभा नहीं देता। रालोसपा इसकी सच्चाई को लेकर ही जनता के बीच जा रही है। इस मामले पर रालोसपा लोगो को गुमराह नही होने देगी। इसको लेकर रालोसपा बिहार में समझो समझाओ देश बचाओ यात्रा की शुरुआत पश्चिम चम्पारण से करेगी।
वहीं झारखंड विधानसभा चुनाव में जेएमएम गठबंधन की जीत पर बधाई देते हुए उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि झारखंड के जनादेश से ये साबित कर दिया है कि बीजेपी की गलत नीतियों को जनता अब बर्दाश्त करने वाली नहीं है। देश की जनता देश को तोड़ने वाले ताकतों को अब नकार रही है।