मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच पटना में पूर्वज स्मृति समारोह का आयोजन: समाज को सशक्त बनाने के लिए पूर्वजों के आदर्शों को जीवन में उतारने का लिया संकल्प बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लूट की बाइक और अवैध हथियारों के साथ 3 शातिर अपराधी गिरफ्तार
21-Jan-2020 10:17 PM
DELHI: सीएए का विरोध में कई दिनों से शाहीन बाग में प्रदर्शन कर रहे प्रदर्शनकारियों ने 29 जनवरी को भारत बंद बुलाया है. यहां पर करीब एक माह से प्रदर्शन चल रहा है. जिसमें हजारों लोग शामिल हो रहे हैं.
प्रदर्शनकारियों ने एक साथ कहा कि अगर सीएए को वापस नहीं लिया जाएगा तो वह 29 जनवरी को सड़कों को जाम कर यातायात को ठप कर देंगे. प्रदर्शनकारी मामले को लेकर तैयार नहीं है. प्रदर्शनकारियों ने कहा कि अगर सरकार अपने प्रतिनिधि भेजेगी तो भी सीएए का विरोध जारी रहेगा.
दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल ने मंगलवार को शाहीन बाग के एक प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की और प्रदर्शन खत्म करने की अपील की, लेकिन प्रदर्शनकारियों ने सीएए वापस लेने की शर्त रख दी है. प्रतिनिधिमंडल से लोगों को हो रही दिक्कतों के बारे में अवगत कराया. उन्होंने सड़क बंद होने के कारण स्कूली बच्चों, रोगियों और आम जन को हो रही परेशानियों का हवाला दिया.लेकिन प्रदर्शनकारी मामने को तैयार नहीं है. बता दें कि दिल्ली, बिहार समेत कई राज्यों में सीएए को लेकर विरोध हो रहा है. हजारों की संख्या में प्रदर्शनकारी सीएए के विरोध में रोज प्रदर्शन कर रहे हैं. कई राजनीतिक दल भी इनका समर्थन कर रहे है. अब देखना है कि क्या ये राजनीतिक दल प्रदर्शनकारियों के भारत बंद में शामिल होंगे.