ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना

Home / news / CAA के खिलाफ प्रदर्शन में 18 की मौत, 57 पुलिसकर्मियों को लगी गोली,...

CAA के खिलाफ प्रदर्शन में 18 की मौत, 57 पुलिसकर्मियों को लगी गोली, 263 पुलिसवाले जख्मी

22-Dec-2019 09:48 AM

DESK : नागरिकता कानून के विरोध में देश भर में प्रदर्शन हो रहा है. सीएए और एनआरसी के खिलाफ राजद की ओर से बिहार बंद का आह्वान किया गया. वहीं, यूपी में भी जमकर विरोध देखने को मिल रहा है. नागरिकता कानून के विरोध में उत्तर प्रदेश में मरने वालों की संख्या बढ़कर 18 हो गई है. जबकि 263 पुलिसकर्मी जख्मी बताये जा रहे हैं. बता दें कि 57 पुलिसकर्मी प्रदर्शन के दौरान गोली लगने से घायल हुए हैं.


नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में हिंसात्मक प्रदर्शन हो रहे हैं. हिंसक विरोध प्रदर्शन में मरने वालों की संख्या बढ़कर 18 हो गई है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ऐलान किया था कि विरोध प्रदर्शन के दौरान सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वाले लोगों को चिह्नित किया जाएगा और उनकी संपत्ति जब्त कर नुकसान की भरपाई की जाएगी. 


यूपी के 21 जिलों में सोमवार तक इंटरनेट सेवा बंद रखने का फैसला किया गया है. योगी सरकार ने 4 लोगों की एक टीम बनाई है, जो दंगाइयों की संपत्ति जब्त करने की कार्रवाई शुरू करेगी. अब तक कार्रवाई में 405 रिवॉल्वर और कट्टे बरामद किए गए हैं.