बिहार में हैरान करने वाला मामला: 24 किलो चरस कोर्ट पहुंचते ही बन गई ईंटें, जांच में SHO से लेकर मजिस्ट्रेट तक दोषी; होगा एक्शन? बिहार में हैरान करने वाला मामला: 24 किलो चरस कोर्ट पहुंचते ही बन गई ईंटें, जांच में SHO से लेकर मजिस्ट्रेट तक दोषी; होगा एक्शन? Bihar News : JDU-BJP के माननीयों ने ही मंत्री के पसीने छुड़ा दिए, शिक्षा विभाग में हो रही सरकारी आदेश की अनदेखी! अब नहीं सूझ रहा जवाब BIHAR NEWS: बिहार सरकार का बड़ा ऐलान: अधिकारियों को सख्त आदेश, अब नहीं चलेगी कोई ढिलाई, इन लोगों को खाली करनी होगी जमीन Bihar Politics: बिहार बीजेपी अध्यक्ष संजय सरावगी की मां का निधन, सीएम नीतीश कुमार ने फोन कर दुख जताया Bihar Politics: बिहार बीजेपी अध्यक्ष संजय सरावगी की मां का निधन, सीएम नीतीश कुमार ने फोन कर दुख जताया Bihar News: बिहार की कोर्ट ने DMK सांसद दयानिधि मारन को किया तलब, उत्तर भारतीय महिलाओं पर टिप्पणी का मामला Bihar News: बिहार की कोर्ट ने DMK सांसद दयानिधि मारन को किया तलब, उत्तर भारतीय महिलाओं पर टिप्पणी का मामला Bihar teacher leave : महिला शिक्षकों को 730 दिन शिशु देखभाल अवकाश पर फैसला जल्द, मातृत्व अवकाश में वेतन को लेकर भी बताया क्या है नियम Bihar News : महिला शिक्षकों को मिलेगी होम पोस्टिंग ! राबड़ी देवी ने सदन में शिक्षा मंत्री से पूछा सवाल;पढ़िए मंत्री ने क्या दिया जवाब
27-Feb-2023 12:45 PM
By First Bihar
PATNA : बिहार में आज से विधानमंडल बजट सत्र की शुरुआत हो चुकी है। सदन में विधायी कार्य तो रुटीन के अनुसार हो रहे हैं। लेकिन, इन दिनों बाहर जिस तरह की राजनीतिक सरगर्मी है, उसका असर सदन के अंदर भी नजर आ रहा है। विपक्षी भाजपा के सदस्य सरकार पर आक्रामक रूख अपना रहे हैं तो सत्तारूढ़ दल के सदस्य भी बचाव की मुद्रा में नहीं दिख रहे। इसके इतर वो भी जुवानी भिड़ंत पर उतारू नजर आ रहे हैं। इसी बीच अब जो ताजा जानकारी निकल कर सामने आ रही है उसके मुताबिक भाजपा की नेत्री भागीरथी देवी और राजद नेत्री रेखा देवी के भिड़ंत हो गया है। हालांकि, यह भिड़ंत जुवानी थी।
दरअसल, राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर अपने अभिभाषण में बिहार सरकार की उपलब्धियां गिना रहे थे। इसी दौरान राज्यपाल ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में सरकार निरंतर काम कर रही है। जिसके बाद बीजेपी विधायकों ने ये कहते हुए हंगामा शुरू कर दिया कि स्कूलों में शिक्षक और बिल्डिंग नहीं है। इतना ही नहीं बीजेपी ने तरफ से यह कहना शुरू कर दिया कि, महागठबंधन हटाओं देश बचाओ। जिसके बाद राजद के तरफ से यह कहना शुरू कर दिया गया कि, मोदी भगायो देश बचाओ। इसके बाद भाजपा नेत्री और राजद नेत्री के बीच जुवानी भिड़ंत हो गई।
मालूम हो कि, यह बजट सत्र 5 अप्रैल तक चलेगा। इसमें कल यानी 28 फरवरी को बिहार का बजट पेश किया जाएगा। आज बिहार विधानसभा और बिहार विधान की संयुक्त बैठक होगी। इसके साथ ही सरकार के तरफ से वित्त मंत्री विजय कुमार चौधरी वित्तीय वर्ष 2021-22 का आर्थिक सर्वेक्षण पेश करेंगे। सोमवार के लिए निर्धारित कार्यवाही के अनुसार, बिहार विधानमंडल के सत्र में नहीं रहने की अवधि में राज्यपाल की ओर से प्रख्यापित अध्यादेशों की प्रति सदन के पटल पर रखी जाएगी। अंत में शोक प्रकाश होगा।
आपको बताते चलें कि, बजट सत्र में 22 बैठकें आयोजित की गई हैं। पहले दिन राज्यपाल का अभिभाषण होगा। इसके बाद मंगलवार को वित्त मंत्री विजय कुमार चौधरी वित्तीय वर्ष 2023-24 का बजट प्रस्तुत करेंगे। अगले दिन से राज्यपाल के अभिभाषण पर पेश धन्यवाद के प्रस्ताव पर चर्चा होगी। एक मार्च को इस पर सरकार का उत्तर होगा।