NDA के राज्यसभा उम्मीदवारों पर परिवारवाद का आरोप, आरजेडी ने बोला हमला बेगूसराय में होमगार्ड अभ्यर्थियों का आमरण अनशन तेज, धरनास्थल से हटाया गया टेंट होली की खुशियां गम में बदली: नहाने के दौरान नदी में डूबने से एक साथ 6 बच्चों की मौत ओमान की खाड़ी में तेल टैंकर पर मिसाइल हमला, बेतिया के रहने वाले कैप्टन आशीष लापता BIHAR: पेड़ से टकराई बुलेट, 40 वर्षीय अमित की दर्दनाक मौत हथियार और कारतूस के साथ 25 हजार का ईनामी अपराधी दीपक गिरफ्तार, 7 संगीन मामलों में थी पुलिस को तलाश पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: साइबर ठग गिरोह का भंडाफोड़, 4 आरोपी गिरफ्तार मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, STF और मुंगेर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई BIHAR: नकली शराब फैक्ट्री का खुलासा, दो शराब माफिया गिरफ्तार होली के जश्न के बीच युवक की चाकू गोदकर हत्या, पुरानी रंजिश में वारदात को दिया अंजाम
26-Sep-2019 09:58 PM
BUXAR : इस वक्त बक्सर जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. जहां एक भाई ने अपनी बहन को गोली मार दी. बताया जा रहा है कि बहन की लव मैरिज करने से नाराज भाई ने इस बड़ी वारदात को अंजाम दिया. शख्स ने बहन के प्रेमी को जान से मारने की कोशिश की लेकिन गोली उसकी बहन हो लग गई. घटना में बहन गंभीर रूप से जख्मी बताई जा रही है. उसकी नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे बनारस रेफर किया है. पुलिस आरोपी भाई की तलाश कर रही है.
वारदात जिले के डुमरांव थाना इलाके की है. जहां नंदन गांव में एक भाई ने अपनी ही बहन को गोली मार दी. मिली जानकारी के मुताबिक महिला अपने पति के साथ बाइक पर सवार होकर जा रही थी. तभी बाहर मोड़ के पास पहले से घात लगाए बैठे उसके भाई ने गोली मार दी. बताया जा रहा है कि भाई उसके प्रेमी को मारने आया था. ज्योंही उसने फायरिंग की. गोली सीधे उसकी बहन को लग गई. आनन-फानन में बहन को इलाज के लिए डुमरांव अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद जख्मी बहन को इलाज के लिए वाराणसी रेफर कर दिया.
जख्मी के पति ने राहुल राज शर्मा ने बताया कि 5 सालों से वह लड़की के साथ रिलेशनशिप में था. 3 साल पहले उसने राजनंदिनी से शादी की. दोनों का एक बच्चा भी है. शादी को लेकर लड़की के घर वाले काफी नाराज चल रहे थे. शादी के बाद दोनों बाहर दूसरे शहर में चले गए थे. लेकिन पिछले 2 सालों से वह गांव में आकर रहने लगे. पीड़िता के पति के उसके भाई प्रदुम्न पांडेय के ऊपर गोली मारने का आरोप लगाया है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. डुमरांव थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी भाई को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी की जा रही है.