मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर
08-Jul-2023 06:53 PM
By First Bihar
BUXAR: पानी की जगह बोरिंग से डीजल निकलने की घटना बक्सर के चरित्रवान मुहल्ले की है। जहां यह चर्चा का विषय बना हुआ है। मामले की जानकारी जैसे ही पीएचईडी के इंजीनियर को हुई वे मौके पर पहुंच गये। जिसके बाद बोरिंग के पानी के सैंपल को जांच के लिए पटना भेजा गया है। वही इसकी जांच में इंजीनियर की टीम लगी हुई है।
बोरिंग से डीजल निकलने का यह मामला जंगल में लगी आग की तरह फैल गया और देखते ही देखते लोगों की भारी भीड़ वार्ड 5 में उमड़ पड़ी। जहां शिवानंद राय के घर बोरिंग के पानी से निकल रहे डीजल को देखकर लोग भी हैरान रह गये। पानी डीजल की तरह दुर्गंध दे रहा था। घरवाले बोरिंग का पानी तक नहीं पी रहे हैं। पानी पीने के लिए बाहर से जार मंगा रहे हैं।
नहाने और कपड़ा धोने तक में इस पानी का इस्तेमाल करने लायक नहीं है। पानी का स्वाद बिल्कुल अलग है। बोरिंग करीब ढाई सौ फीट नीचे है। कही से तेल का स्त्रोत है जिससे पानी के साथ-साथ डीजल भी निकल रहा है। पानी से डीजल निकलने से घरवाले काफी परेशान हैं। इस पानी से खाना भी नहीं बनाया जा सकता है और ना ही पिया जा सकता है। घरवाले बाहर से मिनरल वाटर जार में मंगवा रहे हैं। अभी तक इनकी समस्याएं दूर नहीं हो पाई है। हालाकिं इंजीनियर इस मामले की जांच में जुटे हैं। पानी के सैम्पल को पटना जांच के लिए भेजा गया है। जिसके बाद यह पता चलेगा कि पानी में डीजल की मात्रा है या फिर कुछ और है।