पटना में चल रही NDA विधायक दल की बैठक खत्म, राज्यसभा चुनाव में पांचों सीटों पर जीत का दावा पटना महावीर मंदिर में नैवेद्यम और दरिद्र नारायण भोज जारी रहेगा, गैस खत्म होने पर लकड़ी-कोयला से बनेगा प्रसाद शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी Bihar News: भ्रष्ट DGM ने SVU को देख 32 लाख कैश, 1.31 करोड़ का हीरा-सोना फेंका पर..., रेड में सोना खरीद के 150 रसीद बरामद Bihar Crime News: बकरी चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या, गांव के ही युवक पर मर्डर का आरोप
21-Oct-2019 04:46 PM
BUXAR : बिहार में महिलाओं के साथ बढ़ती आपराधिक घटनाएं थमने का नहीं ले रही हैं. बिहार में एक बार फिर से इंसानियत को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है. ताजा मामला बक्सर जिले का है. जहां एक नाबालिग लड़की के साथ स्कूल में रेप की वारदात सामने आई है. पुलिस इस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.
वारदात जिले के कोरानसराय थाना इलाके की है. जहां 15 साल के एक किशोरी लड़के ने 7 साल की मासूम बच्ची के साथ स्कूल में रेप किया. मिली जानकारी के मुताबिक मासूम बच्ची गांव में ही मौजूद दुकान पर नमकीन खरीदने के लिए गई थी. तभी गांव के ही एक 15 वर्षीय किशोर ने बच्ची को अकेले देख उसे बहला-फुसला कर पास ही मौजूद बंद पड़े स्कूल में ले गया. वहां उसने जबरन घटना को अंजाम दिया. बक्सर महिला थानाध्यक्ष सुशीला कुमारी ने बताया कि दुष्कर्म के बाद वह रोती-बिलखती बच्ची को छोड़कर मौके से फरार हो गया. घटना के बाद बच्ची किसी प्रकार अपने घर पहुंची और परिजनों को इसकी जानकारी दी. माता-पिता तुरंत उसे लेकर कोरानसराय थाना पहुंचे और उन्होंने प्राथमिकी दर्ज कराई.
घटना के बारे में जानकारी देते हुए कोरानसराय थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस ने फौरन कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस पूछताछ में आरोपित किशोर ने कबूल किया कि उसने दुष्कर्म किया है. वहीं पुलिस ने जानकारी देते हुए कहा कि बच्ची की मेडिकल जांच में दुष्कर्म की पुष्टि हो चुकी है. आगे की जिम्मेदारी महिला थाना को दी गई है. महिला थानाध्यक्ष सुशीला कुमारी ने बताया कि मुकदमा दर्ज करने के बाद बच्ची की मेडिकल जांच कराई गई. अब महिला पुलिस द्वारा बच्ची का कोर्ट में बयान दर्ज कराने की प्रक्रिया चल रही है.