RailOne App : अब घर तक छोड़ेगी रेलवे! इस ऐप से टिकट के साथ बुक करें टैक्सी, रेलवे की नई सुविधा ने बदला सफर का तरीका Zomato से खाना मंगवाना हुआ महंगा, हर ऑर्डर पर अब देनी होगी इतनी प्लेटफॉर्म फीस, जानिए ईद पर घर पहुंचा दिल्ली दंगों का आरोपी शरजील इमाम, 6 साल बाद गांव लौटने पर भावुक हुआ परिवार ईद पर घर पहुंचा दिल्ली दंगों का आरोपी शरजील इमाम, 6 साल बाद गांव लौटने पर भावुक हुआ परिवार Income Tax Rules 2026 : 1 अप्रैल से बदल जाएंगे इनकम टैक्स के नियम! HRA, बच्चों के भत्ते और गिफ्ट पर बड़ा अपडेट, सैलरी वालों को जानना जरूरी बिहार में शराबबंदी का सच: जहरीली शराब पीने से युवक की हालत गंभीर, अब उठ रहा यह सवाल 'मॉडल' पर महाभारत ! भाजपा की भद्द पिटवाने के बाद बैकफुट पर प्रवक्ता, विवाद बढ़ने और JDU से करारा जवाब मिलने के बाद पोस्ट किया डिलीट... दिल्ली पुलिस की बिहार में छापेमारी, पीएम मोदी की AI से आपत्तिजनक तस्वीर पोस्ट करने वाले युवक को दबोचा दिल्ली पुलिस की बिहार में छापेमारी, पीएम मोदी की AI से आपत्तिजनक तस्वीर पोस्ट करने वाले युवक को दबोचा Bihar News : दो मासूमों से छिन गई मां! घर में घुसकर महिला की हत्या, जमीन विवाद बना मौत की वजह
04-Feb-2024 10:29 PM
By RITESH HUNNY
SAHARSA: बिहार में रफ्तार का कहर जारी है। बस को ओवरटेक करने के चक्कर में एक युवक की जान चली गयी। ओवरटेक के दौरान बाइक जेसीबी से टकरा गयी और युवक की मौत हो गयी। घटना सदर थाना क्षेत्र के बनगाँव रोड स्थित मोर के पास हुई।
जहां बस को ओवरटेक करने के दौरान बाईक सवार युवक ने जेसीबी में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वो बुरी तरह घायल हो गया। आनन फानन में जख्मी युवक को ईलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। घटना के सम्बंध में बताया जा रहा है कि एक जेसीबी बरियाही से सहरसा के तरफ आ रही थी। वही दूसरे तरफ सहरसा से स्टार बस दरभंगा के तरफ जा रही थी। बेलहा टोला मोर के पास स्टार बस से ओवरटेक करने के क्रम में बाईक सवार युवक ने जेसीबी में जोरदार टक्कर मार दी।
जिससे बाईक सवार युवक की मौके पर मौत हो गई है। मृतक की पहचान ढोली मोहनपुर निवासी भवेश यादव के रूप में हुई है।जिस बाईक पर युवक सवार था उस बाईक पर यदुवंशी भवेश किंग लिखा हुआ है। घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। जिसके बाद मौके पर पहुँची पुलिस ने मृतक युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा। फिलहाल पुलिस आगे की कार्यवाई में जुटी है।