बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना
08-Jul-2023 02:49 PM
By First Bihar
DESK: हरियाणा के जींद जिले से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां एक क्रूजर की रोजवेज बस के साथ सीधी टक्कर हो गयी। दोनों वाहनों की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि इस हादसे में 8 लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी। वही 25 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हो गये हैं। जिन्हें आनन-फानन में पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि क्रूजर के परखच्चे उड़ गये। मृतकों की लाश क्रूजर के अंदर फंस गयी। काफी मशक्कत के बाद लाश को बाहर निकाला गया वही रोडवेज बस के ड्राईवर को भी काफी चोटें आई है। बस पर सवार घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गयी।
घायलों को जींद के अस्पताल में लाया गया लेकिन उनकी गंभीर हालत को देखते हुए रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया है।बताया जा रहा है कि भिवानी डिपो की एक बस सुबह 9:30 बजे जींद बस स्टैंड से निकली थी। बस जैसे ही बीबीपुर गांव के पास पहुंची तो सामने से आ रही एक क्रूजर जीप से भिड़ंत हो गयी।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि क्रूजर के परखच्चे उड़ गए। कई लोगों की तो मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे काफी मशक्कत के बाद क्रूजर में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया जिसमें कई मृतक भी शामिल थे।
क्रूजर गाड़ी की स्थिति को देख हर कोई हैरान था। घटना की जानकारी पुलिस को दी गयी जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों गाड़ियों का रजिस्ट्रशन नंबर दर्ज किया। क्रूजर सवार जिन लोगों की मौत हुई है उन सभी का पता अभी नहीं चल सका है।
सभी मृतकों और घायलों की पहचान में पुलिस जुटी हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा है वही घायलों को इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...