Bihar News : रेड लाइट एरिया पर ताबड़तोड़ पुलिस रेड! चार लड़कियों के साथ 7 गिरफ्तार, बड़े नेटवर्क का खुलासा Bihar News : बिहार वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! जून से दौड़ेगी 340 नई AC बसें; अब लाइन में लगने की टेंशन खत्म Bihar News : अब नहीं लेट होगी ट्रेन, मोकामा में बन गया नया गंगा रेल पुल; इस महीने से शुरू होगा नया गंगा रेल पुल BIHAR NEWS : शादी से पहले मुसीबत बना Love Tattoo! हटाने उमड़ रही भीड़, इस जगह हो रहा मुफ्त इलाज BIHAR NEWS : अब मेयर नहीं, पार्षद तय करेंगे सशक्त स्थायी समिति! नामांकन, वोटिंग, रिजल्ट एक ही दिन; बिहार में बदली चुनाव की पूरी व्यवस्था Aadhaar Card : आधार में जन्मतिथि सुधार पर हाईकोर्ट सख्त, बोला—वैध दस्तावेज हों तो तुरंत करें बदलाव, बड़े अधिकारी को किया तलब Bihar News : बिहार सिपाही भर्ती पेपर लीक कांड: पूर्व DGP सिंघल से जुड़ा कनेक्शन, EOU ने मांगा जवाब—जांच में चौंकाने वाले खुलासे! Bihar Mahila Rojgar Yojana : महिला रोजगार योजना की दूसरी किस्त का ऐलान! 2 लाख जीविका दीदियों के खाते में इस दिन आएंगे 20-20 हजार रुपये अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल
15-Jun-2022 07:22 AM
MADHEPURA: मधेपुरा से पंजाब जा रही बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी, जिसमें 4 मजदूरों की मौत के बाद हड़कंप मच गया है। इस घटना को लेकर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दुख व्यक्त किया है। साथ ही उन्होंने मृतक के परिजनों को अनुदान राशि के तहत 2-2 लाख रुपये देने की बात की है।
सीएम नीतीश कुमार ने अपने ट्विटर हैंडल के माध्यम से कहा है, 'मधेपुरा से पंजाब जा रही बस की कुशीनगर, उत्तर प्रदेश में एनएच-28 पर हुई दुर्घटना में 4 लोगों की मृत्यु दुःखद। मृतकों के परिवार को मुख्यमंत्री राहत कोष से 2-2 लाख रुपये अनुग्रह अनुदान देने और घायलों के समुचित इलाज का निर्देश दिया। ईश्वर शोक संतप्त परिवारों को धैर्य धारण करने की शक्ति दें।'
इसके अलावा कई अन्य घटनाओं में हुई मौत को लेकर भी मुख्यमंत्री ने शोक जताया और उन्होंने आश्रितों को आर्थिक मदद देने की बात की। उन्होंने बेगूसराय के चेरियाबरियारपुर थाना क्षेत्र के कुंभी गांव में गैस सिलेंडर फटने की घटना में 2 बच्चों की मौत को दुखद बताते हुए प्रत्येक मृतक के परिवार को 4-4 लाख रुपये अनुग्रह अनुदान देने का निर्देश दिया है।