ब्रेकिंग न्यूज़

दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच

Home / news / बिल्डिंग की छत गिरने से बड़ा हादसा, 7 लोगों की मौत, कईयों के...

बिल्डिंग की छत गिरने से बड़ा हादसा, 7 लोगों की मौत, कईयों के फंसे होने की आशंका

29-May-2021 07:38 AM

DESK : बिल्डिंग का स्लैब गिरने से बड़ा हादसा हो गया है. बताया जा रहा है कि मलबे के नीचे दबकर करीब 7 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है. हालांकि अभी भी तीन से चार लोगों के फंसे होने की जानकारी है. आनन फानन में मामले की जानकारी नगर निगम को दी गई जिसके बाद फिलहाल अभी रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है. वहीं, 7 लोगों की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है. 


घटना महाराष्ट्र के ठाणे जिले के उल्हासनगर इलाके की है. जानकारी के मुताबिक एक बड़ा स्लैब पांचवे फ्लोर से ग्राउंड फ्लोर पर गिर गया. इमारत का नाम साईं सिद्धी है जो उल्हासनगर के नेहरू चौक पर स्थित है. यह घटना रात 9:30 के करीब की बताई गई है. यह बिल्डिंग पांच फ्लोर की थी. बताया जा रहा है कि अचानक 5वीं मंजिल का स्लैब नीचे गिरा और चौथी, तीसरी, दूसरी और पहली मंजिल की छत को तोड़ते हुए नीचे आ गया. 


हादसे के वक्त 5वीं और पहली मंजिल में लोग मौजूद थे. बाकी मंजिल खाली थी. इमारत करीब 26 साल पुरानी है. इस इमारत में 29 परिवार रहते थे. अब तक मलबे से 7 शवों को निकाला जा चुका है. कइयों के फंसे होने की आशंका भी है. फिलहाल इमारत को सील कर दिया गया है. म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन के अधिकारी फायर ब्रिगेड टीम के साथ घटनास्थल पर है. ये लोग मलबे में फंसे लोगों को निकालने में लगे हुए हैं.