बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड 1 अप्रैल से लागू नया टैक्स कानून, सैलरी वालों के लिए बड़ा झटका या राहत? HRA से लेकर Education Allowance तक के बदले नियम बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन वैशाली की सबरीन परवीन बनीं बिहार टॉपर, मैट्रिक में 98.4% अंक के साथ रचा इतिहास फिर बदलने वाला है बिहार का मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट; कई जिलों में तेज हवा और बारिश की संभावना फिर बदलने वाला है बिहार का मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट; कई जिलों में तेज हवा और बारिश की संभावना Bihar Board : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 जारी: डिजिलॉकर पर ऐसे मिनटों में देखें मैट्रिक मार्कशीट, जानें पूरा तरीका बिहार बोर्ड परीक्षा में टॉपर्स फैक्ट्री ने किया कमबैक, टॉप 10 की लिस्ट में स्टेट टॉपर पुष्पांजलि समेत तीन स्टूडेंट
19-Feb-2021 10:14 AM
By Ganesh Samrat
PATNA : बिहार विधानमंडल का बजट सत्र आज से शुरू हो रहा है. आज पहले दिन राज्यपाल के अभिभाषण से सत्र की शुरुआत होगी. अमूमन राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान विपक्ष कोई मुद्दा नहीं उठाता है, लेकिन सदन में सत्र के पहले दिन विपक्ष ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं.
देश में लगातार बढ़ रही डीजल और पेट्रोल की कीमतों के खिलाफ विपक्षी विधायकों ने अपना विरोध जताना शुरू कर दिया है. आरजेडी के विधायक आज सत्र के पहले दिन साइकिल पर सवार होकर विधानसभा पहुंचते नजर आए हैं. आरजेडी विधायक मुकेश रोशन साइकिल की सवारी करते हुए विधानसभा पहुंचे हैं. डॉक्टर मुकेश रोशन महुआ विधानसभा सीट से आरजेडी के विधायक हैं.
साइकिल पर सवार होकर विधानसभा सत्र की बैठक में शामिल होने पहुंचे आरजेडी विधायक ने कहा है कि अब आम आदमी ही नहीं बल्कि विधायक भी पेट्रोल डीजल की बढ़ी हुई कीमतों से परेशान हैं. केंद्र सरकार और राज्य सरकार की गलत नीतियों के कारण लगातार पेट्रोल और डीजल की कीमतें आसमान छू रही हैं और आम लोगों के साथ-साथ जनप्रतिनिधि भी इससे प्रभावित हैं. आरजेडी विधायक ने कहा है कि अब साइकिल पर चलने के अलावा और कोई चारा नहीं बचा है लिहाजा उन्होंने पेट्रोल डीजल की बढ़ी हुई कीमतों के बाद साइकिल की सवारी शुरू कर दी है.