पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस के पहिये से उठा धुआं, रेल यात्रियों में मची अफरातफरी पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस के पहिये से उठा धुआं, रेल यात्रियों में मची अफरातफरी कमांडो कैंप पर रॉकेट-ग्रेनेड से हमला, 4 जवान घायल मिलावटी दूध पीने से 16 लोगों की मौत, 3 ICU में भर्ती बिहार में भूमि विवाद को लेकर हिंसक झड़प, फर्नीचर दुकान में लूटपाट के बाद लगाई आग; दोनों पक्ष से कई लोग घायल बिहार में भूमि विवाद को लेकर हिंसक झड़प, फर्नीचर दुकान में लूटपाट के बाद लगाई आग; दोनों पक्ष से कई लोग घायल पटना में रामनवमी को लेकर जिला प्रशासन ने कसी कमर, महावीर मंदिर इलाके में हाई अलर्ट; चप्पे-चप्पे पर रहेगी पैनी नजर पटना में रामनवमी को लेकर जिला प्रशासन ने कसी कमर, महावीर मंदिर इलाके में हाई अलर्ट; चप्पे-चप्पे पर रहेगी पैनी नजर Bihar News : पटना में रहस्यमयी मौत! शव मिला, जांच से पहले ही पुलिस रवाना; मचा हडकंप Patna Metro : 26 मार्च को पटना मेट्रो फेज-2 का उद्घाटन संभव, चार स्टेशनों के बीच शुरू होगा सफर
01-Feb-2022 11:53 AM
DELHI : देश में बेरोजगारी के आंकड़ों से घबराई मोदी सरकार ने आम बजट में सबसे ज्यादा फोकस से युवाओं के ऊपर किया है. मोदी सरकार के एजेंडे में रोजगार अब शायद सबसे ऊपर है. इसलिए निर्मला सीतारमण जिस वक्त बजट पेश कर रही थी उन्होंने नौकरियों को लेकर बड़ा ऐलान किया. केंद्रीय वित्त मंत्री ने संसद में बजट भाषण पढ़ते हुए बताया कि देश के अंदर रोजगार के नए अवसर मुहैया कराए जायेंगे. इसके लिए 60 लाख नौकरियों को सृजित करने का फैसला किया गया है.
आम बजट में नौकरियों के सृजन के लिए दो तरह के आधार बनाए गए हैं. पहली पॉलिसी मेक इन इंडिया की है. मेक इन इंडिया के तहत नए नौकरियों को देने का वादा किया गया है. जबकि दूसरी पॉलिसी आत्मनिर्भर भारत की है. सरकार ने ऐलान किया है कि आत्मनिर्भर भारत के तहत देश में 60 लाख नए रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे और युवाओं को नौकरी मिलेगी.
सरकार ने अपने बजट में यह संकल्प दिखाने की कोशिश की है कि उसके एजेंडे में सबसे आगे युवा किसान और महिलाएं हैं. हालांकि रोजगार को लेकर सरकार का जो विजन है उसमें कहा गया है कि अगले 5 साल में 30 लाख नौकरियां उपलब्ध कराई जाएंगी. इसके बाद आगे रोजगार को लेकर नए अवसर और बनाए जाएंगे.
सरकार ने रोजगार को लेकर बजट में घोषणा तो कर दी है लेकिन इसका मॉडल क्या होगा इसको लेकर कोई स्पष्टता नहीं दिखाई गई है. ऐसे में जाहिर है कि रोजगार के मसले पर आगे आने वाले दिनों में सरकार के ऐलान और विपक्ष के सवाल नए सियासी खींचतान को शुरू करेंगे.