Bihar Census 2027 : बिहार में इस बार होगा डिजिटल जनगणना, 33 सवालों से बनेगा नया डेटा बेस; जानिए क्या -क्या पूछा जाएगा Award Ceremony: दिल्ली में अंतरराष्ट्रीय हिंदी ओलंपियाड सम्मान समारोह का आयोजन, प्राचार्या पुलोमा नंदी एवं त्रिवेणी प्रसाद पांडेय हुए सम्मानित Award Ceremony: दिल्ली में अंतरराष्ट्रीय हिंदी ओलंपियाड सम्मान समारोह का आयोजन, प्राचार्या पुलोमा नंदी एवं त्रिवेणी प्रसाद पांडेय हुए सम्मानित Bihar Police News: बिहार के थानेदार पर कोर्ट ने क्यों लगाया पांच हजार का जुर्माना? पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल Bihar Police News: बिहार के थानेदार पर कोर्ट ने क्यों लगाया पांच हजार का जुर्माना? पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल Road Safety : पटना में इन जगहों पर लगने वाला है नया ट्रैफिक सिग्नल, टोटल 17 प्लेस तय; आप भी पढ़ें नाम Arrah Tanishq Robbery Case: बिहार के बहुचर्चित सोना लूट कांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, हाई-प्रोफाइल मामले में अब तक 24 अरेस्टिंग NEET Student Case: NEET छात्रा मौत मामले में CBI की जांच तेज, बिहार पुलिस की SIT से पूछताछ शुरू NEET Student Case: NEET छात्रा मौत मामले में CBI की जांच तेज, बिहार पुलिस की SIT से पूछताछ शुरू BIHAR POLICE : बिहार पुलिस कॉन्स्टेबल ऑपरेटर भर्ती 2026: 993 रिक्त पदों के लिए आवेदन शुरू, पात्रता और चयन प्रक्रिया
04-Jun-2021 09:39 AM
By ASMIT
PATNA: इस वक्त की बड़ी खबर पटना से आ रही है जहां शराब के साथ कई युवक और युवतियों को गिरफ्तार किया गया है। गुप्त सूचना के आधार पर बुद्धा कॉलोनी थाना पुलिस ने देर रात नागेश्वर कॉलोनी स्थित एक होटल में छापेमारी की। जहां शराब पार्टी मना रहे 15 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जिसमें युवक और युवतियां शामिल है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस सभी को थाने लेकर पहुंची। जिसके बाद सभी युवक-युवतियों को ब्रेथ एनालाइजर टेस्ट के लिए पीरबहोर थाने भेजा गया। जहां सभी की जांच में शराब का सेवन करने की पुष्टि हुई है। वही छापेमारी के दौरान होटल के संचालक को भी गिरफ्तार किया गया जिससे पूछताछ की जा रही है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गयी है।
लॉकडाउन की धज्जियां उड़ाते हुए होटल में शराब पार्टी किए जाने का मामला राजधानी पटना का है। जहां रिहाइशी इलाका नागेश्वर कॉलोनी स्थित एक होटल में बुद्धा कॉलोनी थाना पुलिस ने देर रात गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की। जहां शराब पार्टी करते 3 महिला डांसर के साथ 15 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से पुलिस ने एक पिस्टल भी बरामद किया है। बताया जाता है कि गिरफ्तार लोगों में एक डॉक्टर का बेटा भी शामिल है। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।
कोरोना संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए बिहार में लॉकडाउन लगाया गया लेकिन गुरुवार की देर रात राजधानी पटना के एक होटल में बर्थडे पार्टी में इसकी जमकर धज्जियां उड़ाई गयी। बर्थडे पार्टी में लॉकडाउन में अनिवार्य कोरोना प्रोटोकॉल के नियमों की भी धज्जियां उड़ती दिखी।पार्टी के दौरान के न सिर्फ मेहमानों को शराब परोसी गई बल्कि बार बालाओं का डांस भी हुआ। देर रात पटना पुलिस ने छापामारी कर तीन बार बालाओं के साथ 15 लोगों को गिरफ्तार किया है।
बुद्धा कालोनी थाना इलाके स्थित एक होटल के हॉल को बर्थडे पार्टी के लिए बुक कराया गया था। बर्थडे पार्टी में शामिल लोगों को पार्टी में महंगी शराब परोसी गई। इसके साथ मनोरंजन के लिए बार बालाओं का डांस भी हुआ। बार बालाओं के साथ लोग ठुमके लगाते नज़र आए। शराब और शबाब का यह दौर चल ही रहा था कि किसी ने पुलिस को खबर कर दी। देर रात हरकत में आई पटना पुलिस ने होटल पर छापेमारी की। जिसके बाद होटल परिसर में हड़कंप मच गया। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए तीन बार बालाओं के साथ 15 लोगों को गिरफ्तार कर लिया और उन्हें थाने लेकर पहुंची। पार्टी के आयोजकों, होटल प्रबंधन और पार्टी में शराब और डांस का लुल्फ ले रहे लोगों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई फिलहाल जारी है। गिरफ्तार किए गये सभी युवक-युवतियों को ब्रेथ एनालाइजर टेस्ट के लिए पीरबहोर थाने भेजा गया। जांच रिपोर्ट के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गयी है।