ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार
26-Dec-2022 09:26 AM
PATNA : BSSC पेपर लीक के बाद अभ्यर्थियों ने अब आंदोलन की तैयारी कर दी है। 29 दिसंबर को वे पटना में आंदोलन करेंगे। आज यानी सोमवार को छात्र नेता बैठक करने वाले हैं। ये बैठक पटना कॉलेज में बुलाई गई है। अभ्यर्थियों की मांग है कि पेपर लीक के कारण BSSC की तृतीय स्नातक परीक्षा रद्द कर दी जाए। जबकि आयोग का कहना है कि परीक्षा शुरू होने के बाद पेपर लीक हुआ है। इसे रद्द करने की जरुरत नहीं है।
BSSC के अभ्यर्थियों में पेपर लीक के बाद से ही काफी आक्रोश देखने को मिल रहा है। उनका कहना है कि हमारे होम टाउन से दूर परीक्षा का सेंटर दिया गया था। कड़ाके की ठंड में भी हमनें इतना दूरी तय की और एग्जाम दिया। इसके बाद खबर आई कि परीक्षा का पेपर पहले ही लीक हो गया था। ऐसे में उन्होंने मांग की है कि BSSC की तृतीय स्नातक परीक्षा रद्द कर दी जाए।
आज यानी 26 दिसंबर को 2 बजे पटना कॉलेज में एक मीटिंग भी बुलायी गई है। छात्र नेता अभ्यर्थियों के साथ मिलकर आंदोलन पर चर्चा कर सकते हैं और प्लान किया जा सकता है कि इसकी शुरुआत कैसे की जाए। आपको बता दें, इससे पहले BPSC परीक्षा का पेपर भी लीक कर दिया गया था, जिसके बाद आयोग की भारी फजीहत हुई थी। आयोग ने परीक्षा को रद्द कर दोबारा एग्जाम कंडक्ट कराया था।