ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका गैस किल्लत की चर्चा के बीच मुंगेर में बढ़ी इंडक्शन चूल्हों की मांग, दुकानों पर उमड़ रहे ग्राहक गर्मी बढ़ने के साथ बिहार में अगलगी की घटनाएं बढ़ीं, ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग; ऐसे टला बड़ा हादसा गर्मी बढ़ने के साथ बिहार में अगलगी की घटनाएं बढ़ीं, ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग; ऐसे टला बड़ा हादसा बिहार में बेखौफ हुए अपराधी! घर से गायब युवक का सड़क किनारे मिला शव, परिजनों ने लगाया यह आरोप ‘ये मेरा 7 साल पुराना प्रेमी’, शादी के मंडप में पहुंच गई दूल्हे की प्रेमिका, हो गया बड़ा बवाल ‘ये मेरा 7 साल पुराना प्रेमी’, शादी के मंडप में पहुंच गई दूल्हे की प्रेमिका, हो गया बड़ा बवाल BIHAR NEWS : विदेशी ऋण से बन रहे दो मेगा प्रोजेक्ट जल्द होंगे पूरे, एनएच-82 और कच्ची दरगाह-बिदुपुर पुल से बदलेगी बिहार की कनेक्टिविटी Instagram पर अब सुरक्षित नहीं रहेंगे चैट? Meta ने एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन हटाने का किया ऐलान, जानिए

बसपा उम्मीदवार अरुण कुमार ने किया नामांकन : जहानाबाद से दो बार रह चुके हैं सांसद ; NDA और महागठबंधन को देंगे कड़ी टक्कर

10-May-2024 06:38 PM

By Ajit Kumar

JEHANABAD : लोकसभा चुनाव में तीन चरण की वोटिंग संपन्न होने के बाद चौथे, पांचवें, छठे और सातवें चरण के चुनाव को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। जहानाबाद में सातवें चरण में लोकसभा का चुनाव होना है। जिसको लेकर नामांकन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इसी कड़ी में बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी अरुण कुमार ने जहानाबाद लोकसभा क्षेत्र से शुक्रवार को अपना नामांकन दाखिल कर दिया है।


नामांकन के बाद समर्थकों ने समाहरणालय गेट के बाहर अरुण कुमार का फूल-माला से जोरदार स्वागत किया। जहानाबाद के गांधी मैदान में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए अरुण कुमार ने हजारों कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वह अधिक से अधिक वोटों से उन्हें विजयी बनाएं। ताकि जहानाबाद का एक बार फिर विकास करने का मौका मिले। 


उन्होंने जहानाबाद के वर्तमान सांसद चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी पर हमला करते हुए कहा कि वर्तमान सांसद पर कोरोना काल में सोलह सौ करोड रुपए का एंबुलेंस घोटाले का आरोप विधानसभा में बीजेपी के उपमुख्यमंत्री के द्वारा लगाया गया था और आज सत्ता में आने के बाद सब कुछ भूल कर भाजपा के लोग उनके पक्ष में वोट मांगते फिर रहे हैं। ऐसे लोगों को बदलने की जरूरत है। सभी का सहयोग मिला तो जहानाबाद में विकास का कार्य जो बाकी है, उसे पूरा करना ही उनकी प्राथमिकता होगी।