ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण IPS अंशिका की मेहंदी में छिपा प्यार का राज… हथेली पर ‘KRISHNA’ नाम ने लूटी महफिल डबल इंजन की सरकार में डिजिटल प्लेटफॉर्म से बदलेगा नर्सिंग शिक्षा का चेहरा: मंगल पांडेय रील का जुनून बना जानलेवा… चलती ट्रेन से गिरकर 17 साल के नाबालिग की मौत, घर में पसरा मातम मगरमच्छ ने बाघ के बच्चे को बनाया शिकार, पोस्टमार्टम के बाद होगा अंतिम संस्कार

Home / news / BSF में तैनात बेगुसराय के शहीद जवान का हुआ अंतिम संस्कार, लोगों ने...

BSF में तैनात बेगुसराय के शहीद जवान का हुआ अंतिम संस्कार, लोगों ने नम आंखों से दी विदाई

19-Feb-2023 09:57 AM

By HARERAM DAS

BEGUSARAI : मध्यप्रदेश के बीएसएफ में तैनात बेगूसराय के रहने वाले सुबोध कुमार की मौत एक सड़क दुर्घटना में हो गई। जिसके बाद अब शहीद सुबोध कुमार का सब उनके पैतृक गांव बछवारा प्रखंड के नारेपुर पर लाया गया। वही अपने वीर सपूत के अंतिम दर्शन के लिए हजारों हजार की संख्या में लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। इस दौरान हजारों लोगों द्वारा भारत माता की जय और सुबोध कुमार अमर रहे के नारे लगाए गए।


दरअसल, बिहार के बेगूसराय जिला निवासी सुबोध कुमार बीएसएफ में नौकरी करता था। फिलहाल उसकी पोस्टिंग मध्यप्रदेश में की गई थी। जहां एक सड़क दुर्घटना में उसकी मौत हो गई। जिसके बाद अब इस शहीद जवान का शव कल उसके पैतृक गांव लाया गया।  जहां इसके अंतिम दर्शन को लेकर बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा और बछवाड़ा के विधायक सुरेंद्र महतो भी पहुंचे थे।


शहीद जवान के साथ घटना को लेकर बताया जा रहा है कि जबान सुबोध कुमार बुधवार शाम अपने दो अन्य साथियों के साथ रात का खाना खाकर लौट रहे थे उसी क्रम में सड़क पार करने के दौरान पीछे से आ रही अनियंत्रित ट्रक ने उन्हें ठोकर मार दी जिसमें यह बुरी तरह घायल हो गया, जिसके बाद इसे  अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां शुक्रवार देर रात इस ने अपना अंतिम सांस लिया।


मिली जानकारी के अनुसार, वीर जवान सुबोध कुमार शादीशुदा था और उसके दो पुत्र और एक पुत्री भी थी। इस शहीद जवान का सब गांव पहुंचते ही लोगों में देशभक्ति की भावना उमड़ पड़ी और लोगों ने नम आंखों से अपने इस वीर सपूत को अंतिम विदाई देते हुए भारत माता के जयकारे भी लगाए।


आपको बताते चलें कि बछवारा थाना के नार पुर निवासी सुबोध कुमार ने 2001 में जयपुर के ट्रेनिंग कैंप से बीएसएफ में अपनी सेवा प्रदान की थी। इस दौरान सुबोध कुमार विभिन्न जगहों पर तैनात रहे। वर्तमान में उसकी पोस्टिंग मध्यप्रदेश में थी।