कांग्रेस के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे तेजस्वी यादव: कर दिया बड़ा ऐलान राज्यसभा चुनाव से पहले नितिन नबीन पहुंचे पटना, बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत 4 कांग्रेस विधायकों के ट्रेसलेस रहने के सवाल पर बोले अखिलेश सिंह, कहा..सब मेरे घर पर बैठा हुआ है, चिंता मत कीजिए दिल्ली की नाबालिग लड़की के साथ बिहार में गैंगरेप, प्रेमी के साथ घर से भागकर मोतिहारी स्टेशन पहुंची थी पीड़िता नरकटियागंज में संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, मायके पक्ष ने लगाया दहेज हत्या का आरोप सिवान का कुख्यात अयूब खान मुजफ्फरपुर से गिरफ्तार, ‘खान ब्रदर्स’ गिरोह पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई राज्यसभा चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज, होटल पनाश पहुंचे तेजस्वी, भाई वीरेंद्र बोले...हमारे पास 41 नहीं 48 विधायक हैं 24 घंटे में काम पर लौटने वाले अधिकारियों पर नहीं होगी कार्रवाई: विजय कुमार सिन्हा इफ्तार में शामिल हुए मुकेश सहनी, रोजेदारों को दी रमजान की शुभकामनाएं Panorama Heights में भव्य Property Expo 2026, घर खरीदने पर 10% तक खास डिस्काउंट
06-May-2020 02:27 PM
DESK: देश में तैनात जवानों पर कोरोना कहर बरपा रहा है. सीआरपीएफ के बाद कोरोना ने बीएसएफ जवानों को संक्रमित किया है. आज 31 बीएसएफ के जवान कोरोना पॉजिटिव निकले हैं. सभी राजस्थान के जोधपुर में तैनात थे.
जोधपुर एम्स से आई रिपोर्ट
आज 31 जवानों की रिपोर्ट जोधपुर एम्स की ओर से जारी किया गया है. जिसमें सभी को कोरोना पॉजिटिव बताया गया है. रिपोर्ट मिलने के बाद हड़कंप मच गया. संपर्क में आए बाकी जवानों को क्वॉरेंटाइन कर दिया गया है.
दिल्ली से पहुंचे थे राजस्थान
जवानों के बारे में बताया जा रहा है कि सभी दिल्ली में कानून और व्यवस्था का काम कर रहे थे. दिल्ली से सभी को जोधपुर शिफ्ट किया गया था. जब इनकी रिपोर्ट आई तो कोरोना पॉजिटिव निकले. सभी जवानों के ट्रेवल हिस्ट्री में दिल्ली की बाते सामने आई है. बता दें कि दिल्ली में इससे पहले सीआरपीएफ के एक सब इंस्पेक्टर की कोरोना से मौत हो गई थी. इस बटालियन के 250 अधिक जवान पॉजिटिव निकले है. इस बटालियन को सील कर दिया गया है. यही नहीं सीआरपीएफ मुख्यालय में भी कोरोना पॉजिटिव स्टाफ मिलने के बाद ऑफिस को सील कर दिया गया.