दिल्ली की नाबालिग लड़की के साथ बिहार में गैंगरेप, प्रेमी के साथ घर से भागकर मोतिहारी स्टेशन पहुंची थी पीड़िता नरकटियागंज में संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, मायके पक्ष ने लगाया दहेज हत्या का आरोप सिवान का कुख्यात अयूब खान मुजफ्फरपुर से गिरफ्तार, ‘खान ब्रदर्स’ गिरोह पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई राज्यसभा चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज, होटल पनाश पहुंचे तेजस्वी, भाई वीरेंद्र बोले...हमारे पास 41 नहीं 48 विधायक हैं 24 घंटे में काम पर लौटने वाले अधिकारियों पर नहीं होगी कार्रवाई: विजय कुमार सिन्हा इफ्तार में शामिल हुए मुकेश सहनी, रोजेदारों को दी रमजान की शुभकामनाएं Panorama Heights में भव्य Property Expo 2026, घर खरीदने पर 10% तक खास डिस्काउंट रसोई गैस लदे ट्रक ने स्कूटी सवार को रौंदा, मौके पर ही युवक की मौत, महिला की हालत गंभीर राज्यसभा चुनाव से पहले AIMIM की इफ्तार में शामिल होने पर जीवेश मिश्रा ने साधा निशाना, कहा..हम लोग बिहार को रफ्तार दे रहे हैं और तेजस्वी यादव इफ्तार में लगे हैं TRE-4 के नोटिफिकेशन में देरी से शिक्षक अभ्यर्थियों में भारी नाराजगी, सरकार को दी महाआंदोलन की चेतावनी
09-May-2020 09:46 AM
DESK : देश में जारी लॉकडाउन के बाद भी कोरोना का संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है. संक्रमण का चेन बढ़ते ही जा रहा है. इसी बीच त्रिपुरा में कोरोना संक्रमण के 30 नए मामले सामने आए हैं, जिसमें से 29 मामले सीमा सुरक्षा बल में तैनात जवानों से जुड़ा है.
BSF के 86वीं बटालियन के 25 जवान कोरोना पॉजिटिव मिले हैं. जिसके बाद से हड़कंप मचा है.वहीं 4 अन्य पॉजिटिव BSF के जवानों के ही परिवार के सदस्य हैं. इसके साथ बीएसएफ की 138वीं और 86वीं बटालियन से जुड़े कई जवान कोरोना संक्रमित हो गए हैं. संक्रमण की चेनट को रोकने के लिए सभी के परिवारवालों और साथी जवानों को क्वारेंटाइन किया गया है.
बता दें कि BSF के जवानों में कोरोना संक्रमण के मामलों में तेजी से इजाफा हो रहा है. कोरोना वॉरियर्स के रुप में फ्रंट पर तैनात तेजी से संक्रमण की चपेट में आ रहे हैं. शुक्रवार को बीएसएफ की ओर से जारी किए गए आधिकारिक बयान में कहा गया है कि बीएसएफ के 30 और जवानों में कोरोना पॉजिटिव पाया गया है. इनमें से 6 दिल्ली और 24 त्रिपुरा के हैं. सभी को इलाज के लिए एम्स, झज्जर और अगरतला के जीबी पंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है.