ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार ‘दीदी, मुझे डर लग रहा है… दो लड़के पीछा कर रहे हैं’, आखरी कॉल के बाद गायब हो गई पटना की छात्रा Bihar News: जाली नोट गिरोह का भांडाफोड़: दो आरोपी गिरफ्तार, 100-100 रुपए के इतने नोट बरामद Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका करगिल में ड्यूटी के दौरान पश्चिम चंपारण का ‘अग्निवीर’ मनीष शहीद, गांव में शोक की लहर गैस किल्लत की चर्चा के बीच मुंगेर में बढ़ी इंडक्शन चूल्हों की मांग, दुकानों पर उमड़ रहे ग्राहक गर्मी बढ़ने के साथ बिहार में अगलगी की घटनाएं बढ़ीं, ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग; ऐसे टला बड़ा हादसा गर्मी बढ़ने के साथ बिहार में अगलगी की घटनाएं बढ़ीं, ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग; ऐसे टला बड़ा हादसा

BSF जवान ने अधिकारी और साथी जवान को गोलियों से भूना, मौके पर मौत

04-Aug-2020 02:32 PM

DESK : बड़ी खबर पश्चिम बंगाल के मालदा से  है. जहां भारत बांग्लादेश बॉर्डर पर तैनात बीएसएफ के एक जवान ने एक अधिकारी समेत एक साथ ही जवान को गोलियों से भून दिया. जिससे मौके पर ही दोनों की मौत हो गई. 

दो लोगों की हत्या करने के बाद  आरोपी जवान फरार हो गया, लेकिन कुछ ही देर बाद उसने आत्मसमर्पण कर दिया. बीएसएफ के अधिकारी  मामले की जांच में जुट गए हैं, लेकिन अभी इसका पता नहीं चल सका है.

 बताया जा रहा है कि 4 अगस्त की अहले सुबह बीएसएफ की चौकी पर उत्तम सूत्रधार बटालियन-146 ड्यूटी पर तैनात था.  4 अगस्त की सुबह 3 बजकर 23 मिनट पर  उसने अपनी सर्विस रिवाल्वर से दो  राउंड हवाई फायरिंग की. फायरिंग की आवाज सुनते ही पास के इलाके में पेट्रोलिंग कर रहे इंस्पेक्टर महेंद्र सिंह भट्टी और जवान अनुज कुमार वहां पहुंचे. जिसके बाद उत्तम सूत्रधार ने इंस्पेक्टर महेंद्र सिंह भट्टी(Coy-2IN) और जवान अनुज कुमार पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी, जिसमें दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी जवान फरार हो गया लेकिन कुछ ही देर बाद उसने आत्मसमर्पण कर दिया.