Bihar Weather Update: फरवरी में 30°C के पार तापमान, 22 फरवरी तक शुष्क रहेगा मौसम – IMD Alert सुपौल में LIC एजेंट ने लाइसेंसी गन से खुद को मारी गोली, इलाके में सनसनी प्रेमिका के साथ पार्क में बैठे प्रेमी को डायल 112 की टीम ने पकड़ा, महिला सिपाही पर 5 हजार रूपये मांगने का आरोप मुजफ्फरपुर बड़गांव झड़प मामले में पियर थानाध्यक्ष रजनीकांत सस्पेंड, एसएसपी की बड़ी कार्रवाई बेगूसराय में NH-31 पर भीषण हादसा, ई-रिक्शा को बचाने में मिनी बस पलटी, एक दर्जन लोग घायल मुजफ्फरपुर में जिला कृषि पदाधिकारी 50 हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, विशेष निगरानी टीम की बड़ी कार्रवाई क्या सच में नीट छात्रा के भाई को उठा ले गई CBI? फर्स्ट बिहार के जरिए जानिए क्या है इसकी असली हकीकत; आखिर क्यों जहानाबाद पहुंची थी केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो की टीम बिहटा में नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज का कार्यक्रम, शिक्षाविद MM सिंह ने छात्रों को दिये सफलता के मंत्र EDUCAMY पटना से JEE MAINS का Bihar State Topper, पटना में रहकर IIT-JEE की तैयारी करने वाले छात्रों में TOP बड़ी जालिम है ये शराब: NDA विधायक ने विधानसभा में उठाई शराबबंदी कानून की समीक्षा की मांग, जेडीयू ने कहा-दिल्ली चले जाइये, वहां चालू है
19-Dec-2022 01:51 PM
PATNA : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के तरफ से इंटर परीक्षा 2023 के प्रैक्टिकल एग्जाम का एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। बता दें कि, बिहर बोर्ड के तरफ से इस परीक्षा का आयोजन अगले साल जनवरी माह के 10 तारीख से किया जाएगा। यह परीक्षा 20 जनवरी तक संचलित की जाएगी। अब इसी को लेकर बोर्ड ने एडमिट कार्ड जारी कर दिया है।
बता दें कि, बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के तरफ से प्रैक्टिकल एग्जाम के साथ ही साथ मुख्य परीक्षा का भी डेटशीट जारी कर दिया है। मुख्य परीक्षा अगले ही साल फरवरी माह में 1 तारीख से शुरू होकर 11 फरवरी तक चलेगी। उससे पहले प्रैक्टिकल एग्जाम किया जाएगा। इसके लिए छात्र अपना एडमिट कार्ड अब ले सकते हैं। बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.com पर जाकर छात्र अपना प्रैक्टिकल एग्जाम का एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
बिहार विद्यालय समिति की ओर से जारी सूचना के अनुसार, छात्रों का एडमिट कार्ड inter23.biharboardonline.com पर जाकर सीधा डाउनलोड कर सकते हैं। यहां 9 जनवरी 2023 तक एडमिट कार्ड उपलब्ध कराया जाएगा। बोर्ड के अनुसार, प्रैक्टिकल परीक्षा के लिए स्टूडेंट्स का एडमिट कार्ड संबंधित शिक्षण संस्थान के प्रधान के द्वारा बोर्ड की इस वेबसाइट से डाउनलोड किया जाएगा और हस्ताक्षर व मुहर के बाद विद्यार्थियों को दिया जाएगा।
गौरतलब हो कि, बताते चलें कि ये एडमिट कार्ड केवल प्रैक्टिकल परीक्षा के लिए ही है. सैद्धांतिक विषयों की परीक्षा के लिए ये एडमिट कार्ड मान्य नहीं होंगे। इसके लिए बोर्ड के तरफ से अलग से एडमिट कार्ड जारी किये जाएंगे।