मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण
16-Oct-2024 09:00 PM
By First Bihar
VAISHALI: बिहार सरकार में पूर्व मंत्री बृज बिहारी प्रसाद हत्याकांड में सुप्रीम कोर्ट से उम्रकैद का सजा पाने के बाद वैशाली के पूर्व विधायक और राजद नेता मुन्ना शुक्ला बुधवार को पटना सिविल कोर्ट में सरेंडर किया। इस दौरान में सैकड़ों की संख्या में समर्थक उनके पीछे-पीछे पटना पहुंच गये। समर्थकों ने कहा कि मुन्ना शुक्ला मत घबराना तेरे पीछे सारा जमाना।
दरअसल, बीते 3 अक्टूबर को सर्वोच्च न्यायालय ने पूर्व मंत्री बृज बिहारी प्रसाद हत्याकांड मामले में मंटू तिवारी और पूर्व विधायक मुन्ना शुक्ला को दोषी करार देते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई थी। कोर्ट ने सजा का एलान करते हुए मुन्ना शुक्ला को 15 दिन का समय दिया था और तय समय सीमा के भीतर सरेंडर करने का निर्देश दिया था।
सजा के एलान के बाद से ही पूर्व विधायक मुन्ना शुक्ला लगातार अपने शुभचिंतकों और समर्थकों से मिल रहे थे। बुधवार को मुन्ना शुक्ला सरेंडर करने के लिए वैशाली से पटना के लिए रवाना हुए थे। मुन्ना शुक्ला ने पटना की कोर्ट में सरेंडर किया। इस दौरान उनके समर्थकों के चेहरे पर मायूसी छाई रही।