LPG Crisis Patna : पटना समेत राज्य में घरेलू गैस सिलिंडर की किल्लत, सरकार ने ऑनलाइन और ऑफलाइन बुकिंग के लिए किए अहम फैसले; जानिए क्या है नया नियम Bihar News : बिहार में राजस्व कर्मियों की हड़ताल के बीच सरकार की नई व्यवस्था, जमीन के काम नहीं होंगे प्रभावित LPG Crisis Patna : पटना में LPG संकट पर प्रशासन सख्त: गैस एजेंसी सील, FIR दर्ज; 132 सिलेंडर जब्त, इन लोगों की छुट्टी रद्द लॉ कॉलेज की छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सुसाइड नोट में शादी के दबाव का जिक्र सीतामढ़ी में LPG गैस की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, राजीव गैस एजेंसी और होटलों में SDO की रेड पटना में चल रही NDA विधायक दल की बैठक खत्म, राज्यसभा चुनाव में पांचों सीटों पर जीत का दावा पटना महावीर मंदिर में नैवेद्यम और दरिद्र नारायण भोज जारी रहेगा, गैस खत्म होने पर लकड़ी-कोयला से बनेगा प्रसाद शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा
19-Jun-2023 04:05 PM
By First Bihar
PATNA: बड़ी खबर PFI के खिलाफ एटीएस की कार्रवाई से जुड़ी सामने आ रही है। फुलवारी शरीफ PFI मॉड्यूल के मामले में ATS ने बड़ी कार्रवाई की है। एटीएस की टीम ने मोस्ट वांटेड मुमताज अंसारी को तमिलनाडु से गिरफ्तार किया है।
दरअसल, पटना के फुलवारी शरीफ में पीएफआई मॉड्यूल के खुलासे के बाद से सुरक्षा एजेंसियां लगातार इसके खिलाफ कार्रवाई कर रही हैं। इस मामले में 14 लोग पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं। बिहार एटीएस को सूचना मिली थी कि पीएफआई से जुड़ा मोस्ट वांटेड ममुताज अंसारी तमिलनाडु में छिपा हुआ है। जिसके बाद बिहार एटीएस की टीम तमिलनाडु पहुंची थी।
पिछले 10 दिनों से बिहार एटीएस की टीम तमिलनाडु में कैंप कर रही थी और मौके का ताक में थी। इसी बीच जाल बिछाकर मोस्ट वांटेड मुमताज अंसारी को धर दबोचा। बता दें कि पटना के फुलवारी शरीफ स्थित एक किराये के मकान में पीएफआई का ट्रेनिंग कैंप चलाया जा रहा था। साल 2022 में इसके खुलासे के बाद से पूरे देश में पीएफआई के खिलाफ एक्शन हुआ और सरकार ने उसे बैन कर दिया।