सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी मुंगेर में 47 लाख रुपये की ठगी: शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा के लालच में बुरे फंसे रेलवे इंजीनियर
10-Jun-2022 10:15 AM
PATNA: इस वक्त की बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है, जहां शराबबंदी कानून की आज फिर से समीक्षा करने की बात सामने आई है। बताया जा रहा है कि CM नीतीश चल रही कार्रवाई की समीक्षा करेंगे। इस बैठक में मद्य निषेध विभाग के अपर मुख्य सचिव शामिल होंगे। इसके अलावा सभी अधिकारी भी समीक्षा बैठक में शामिल होंगे। आपको बता दें कि 16 नवंबर के बाद आज पहली बार गहन समीक्षा होने वाली है।
बिहार में शराबबंदी कानून लागू है। एक तरफ जहां बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ये दावे करते हैं कि राज्यभर में कानून का सख्ती से पालन हो रहा है तो वहीं दूसरी तरफ आए दिन ऐसी कई तस्वीरें सामने आ जाती है, जो शराबबंदी की धज्जियां उड़ाने के लिए काफी है। अब सूत्रों के हवाले से जो जानकारी सामने आई है, उसके मुताबिक़ आज यानी शुक्रवार को सीएम नीतीश कुमार एक बार फिर शराबबंदी कानून को लेकर समीक्षा बैठक करने वाले हैं।
आज की होने वाली इस समीक्षा बैठक में मद्य निषेध विभाग के अपर मुख्य सचिव समेत सभी अधिकारी भी शामिल होंगे। 16 नवंबर के बाद आज पहली बार गहन समीक्षा होने वाली है। माना जा रहा है कि इस बैठक में कोई अहम फैसला भी लिया जा सकता है।