पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम बिहार में खनन विभाग की उपलब्धियां: अब तक 3,252 करोड़ रुपये की राजस्व वसूली, 24 खनन योद्धाओं को किया गया सम्मानित Bihar News: लाइसेंस खत्म, करोड़ों का बकाया… फिर भी चलता रहा बस स्टैंड, अब प्रशासन ने कसा शिकंजा आरा कोर्ट में पवन सिंह ने तलाक की मांग दोहराई, पत्नी ज्योति सिंह नहीं हुईं पेश बिजली चोरी पकड़ने गई टीम पर हमला: JE समेत कर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, एक गिरफ्तार, दर्जनों पर केस दर्ज रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में बिहार का पहला सफल लिविंग डोनर लिवर ट्रांसप्लांट, मरीज को मिली नई जिंदगी छातापुर में 29 मार्च को ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड स्टार होंगे शामिल अष्टमी व्रत में कुछ चटपटा खाने का मन है? 5 मिनट में बनाएं ये एनर्जी से भरपूर खास चाट
20-Jan-2020 04:53 PM
PATNA : मुजफ्फरपुर शेल्टर होम कांड में ब्रजेश ठाकुर को पटियाला हाउस कोर्ट के द्वारा आरोपी करार दिए जाने के बाद बिहार विधानसभा के नेता विपक्ष तेजस्वी यादव को फिर से तोंद और मूंछ वाले अंकल की याद आ गयी है। तेजस्वी ने सीएम नीतीश कुमार से तंज भरे लहजे में तीखा सवाल पूछा है कि आखिऱ अंकल को कहा छिपा दिया आपने।
तेजस्वी ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि आख़िरकार नीतीश कुमार जी के परम शिष्य ब्रजेश ठाकुर को मुज़फ़्फ़रपुर बालिका गृह बलात्कार कांड में दोषी पाया गया।लेकिन वो मूँछ और पेट-तोंद वाले अंकल कहाँ छुपा दिए गए? फिर तत्कालीन मंत्री मंजू वर्मा को क्यों बर्खास्त किया गया था? बाक़ी NGO संचालकों का क्या हुआ? नीतीश जी जवाब दें।
आख़िरकार नीतीश कुमार जी के परम शिष्य ब्रजेश ठाकुर को मुज़फ़्फ़रपुर बालिका गृह बलात्कार कांड में दोषी पाया गया।
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) January 20, 2020
लेकिन वो मूँछ और पेट-तोंद वाले अंकल कहाँ छुपा दिए गए? फिर तत्कालीन मंत्री मंजू वर्मा को क्यों बर्खास्त किया गया था? बाक़ी NGO संचालकों का क्या हुआ? नीतीश जी जवाब दें।
बता दें कि मुजफ्फरपुर शेल्टर होम रेप केस में एक अज्ञात 'तोंद वालेमूछ वाले अंकल नेताजी की भूमिका सामने आई है। तब पीड़ित बच्चियों ने ही अज्ञात अंकल पर उनका यौन शोषण करने का आरोप लगाया था।तेजस्वी ने उस वक्त भी नीतीश सरकार को कटघऱे में खड़ा करते हुए कहा था कि मुजफ्फरपुर जिले के एक मंत्री भी इसमें शामिल हैं, जिन्हें बचाया जा रहा है। मुख्यमंत्री स्तर से मूंछ वाले और तोंद वाले अंकल को संरक्षण दिया जा रहा है।
गौरतलब है कि मुजफ्फरपुर शेल्टर होम मामले में दिल्ली की साकेत कोर्ट ने आज अपना फैसला सुना दिया है। इस मामले के मुख्य अभियुक्त ब्रजेश ठाकुर को कोर्ट ने दोषी करार दिया है।अदालत ने इस केस के 20 आरोपियों में 19 को दोषी करार दिया है।एक आरोपी को कोर्ट ने बरी कर दिया है। सभी दोषियों को 28 जनवरी की सुबह 10 बजे सजा सुनाई जाएगी।