ब्रेकिंग न्यूज़

समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच पटना में पूर्वज स्मृति समारोह का आयोजन: समाज को सशक्त बनाने के लिए पूर्वजों के आदर्शों को जीवन में उतारने का लिया संकल्प बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लूट की बाइक और अवैध हथियारों के साथ 3 शातिर अपराधी गिरफ्तार पंचायत चुनाव 2026 को लेकर बिहार के मंत्री ने दिया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले दीपक प्रकाश? पंचायत चुनाव 2026 को लेकर बिहार के मंत्री ने दिया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले दीपक प्रकाश? ‘धुरंधर 2’ फिल्म देखकर घर लौट रहे युवकों पर पुलिस का कहर, थाना प्रभारी पर दो भाईयों को रातभर पीटने का आरोप Bihar News: विक्रमशिला सेतु के समानांतर बन रहे पुल के तीन पिलर झुके, सब स्ट्रक्चर का काम ठप; निर्माण कार्य पर उठे सवाल Bihar News: विक्रमशिला सेतु के समानांतर बन रहे पुल के तीन पिलर झुके, सब स्ट्रक्चर का काम ठप; निर्माण कार्य पर उठे सवाल

Home / news / ब्रह्मोस के पूर्व इंजीनियर को उम्रकैद की सजा : ISI के लिए जासूसी...

ब्रह्मोस के पूर्व इंजीनियर को उम्रकैद की सजा : ISI के लिए जासूसी करने का लगा आरोप

03-Jun-2024 04:44 PM

By First Bihar

DESK : पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के लिए जासूसी करने के आरोप में नागपुर की कोर्ट ने ब्रह्मोस एयरोस्पेस के एक पूर्व इंजीनियर को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। पूर्व इंजीनियर निशांत अग्रवाल को साल 2018 में ब्रह्मोस मिसाइल के बारे में जानकारी लीक करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।


जानकारी के मुताबिक निशांत ब्रह्मोस एयरोस्पेस में सीनियर सिस्टम इंजीनियर के पद पर तैनात था और मिसाइल के सभी परिक्षणों में शामिल रहा है। निशांत पर पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई को गोपनीय जानकारी साझा करने के आरोप लगे थे। जांच के दौरान निशांत के लैपटॉप में बहुत ही गोपनीय फाइलें मिली थीं। इसके साथ ही एक ऐसा एप भी मिला था, जिससे तकनीकी जानकारियां विदेश भेजी गई थीं।


निशांत अग्रवाल दो फर्जी फेसबुक अकाउंट के जरिए पाकिस्तानी खुफिया एजेंटों के संपर्क में था। दोनों फेसबुक अकाउंट को इस्लामाबाद से संचालित किया जा रहा था। आईएसआई को परियोजनाओं के बारे में गोपनीय जानकारी देने के आरोप में उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र एटीएस के साथ-साथ मिलिट्री इंटेलिसेज की टीम ने साल 2018 में उसे गिरफ्तार किया था। नागपुर की कोर्ट ने अब इस मामले में निशांत को उम्रकैद की सजा सुनाई है।